back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मायावती का गला घोटनें का समय आ गया है…’किसने की BSP सुप्रीमो पर विवादित टिप्पणी,आकाश आनंद ने दिया अल्टीमेटम

बसपा सुप्रीमो मायावती पर उदित राज की टिप्पणी पर आकाश आनंद ने यूपी पुलिस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 24 घंटे में पुलिस उदित राज को गिरफ्तार करे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता उदित राज ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर विवादित बयान दिया है। उनके बयान पर मायावती के भतीजे आकाश आनंद आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को उदित राज को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तान न करने पर उन्होंने चुप न बैठने की बात भी कही है। अब इस पूरे मामले में मायावती का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने बिना नाम लिए उदित राज पर हमला बोला है और उनकी बात को गंभीरता से न लेने की बात कही है।

क्या है उदित राज की विवादित टिप्पणी जिसपर जमकर बवाल हो रहा है


उदित राज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया के लिए कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद यूपी की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ”कृष्ण ने कहा था कि न्याय के लिए लड़ो, जरूरत पड़े तो अपने सगे संबंधियों को भी मार दो। बसपा की प्रमुख मायावती ने सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है, अब उनका गला घोंटने का वक्त आ गया है।”

आकाश आनंद ने यूपी पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम


उदित राज के इस बयान पर मायावती के भतीजे आकाश आनंद की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर जल्द से जल्द उदित राज की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाई की मांग की है। आकाश आनंद ने कहा कि अगर पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो देश का बहुजन युवा इनके अच्छे से सबक सिखाएगा। मायावती ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ दलबदलू और स्वार्थी लोग अपने आकाओं को खुश करने के लिए अर्नगल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते की रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵