back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Politics: अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, कहा- जाति के आधार पर कार्यवाई की

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक रहे अब्‍बास अंसारी की विधानसभा सदस्‍यता खत्‍म होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक रहे अब्‍बास अंसारी की विधानसभा सदस्‍यता खत्‍म होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। अखिलेश यादव का दावा है कि, प्रदेश में फैसले जाति की आधार पर लिये जा रहे है। और यह निर्णय भी एक जानबूझकर लिया गया है। 

‘DNA पूछने वालों की सदस्‍यता क्‍यों नही जा रही’

सपा प्रमुख ने मऊ सदर से विधायक रहे अब्बास की विधायकी रद्द होने पर कहा कि उनकी सदस्यता जानबूझ कर ली गई है और आज प्रदेश में फैसले भी जाति के आधार पर लिये जा रहे है। कुछ खास लोगो को पद पर बैठाकर मनमर्जी से फैसले लिये जा रहे है। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम लिए बिना सपा चीफ ने कहा कि DNA पूछने वालो की सदस्यता क्यों नहीं जा रही? उनपर कार्रवाई क्यो नहीं हो रही है?

DGP की नियुक्ति पर बोले अखिलेश

इसके अलावा, सपा प्रमुख ने प्रदेश के नए DGP की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अच्छे दिख रहे हैं लेकिन सवाल ये है कि जो जाल बुना है उससे बाहर कैसे निकलेंगे। कन्नौज से सपा सांसद ने कहा कि, अब UP में तो पुलिस पुलिस पर ही FIR दर्ज करा रही है। पुलिस को पवार दो लेकिन जब उनसे राजनीति के दबाव में गलत काम कराओगे तो क्या उम्मीद है की वो आपके साथ कुछ गलत नहीं करेंगे।

इसके अलावा, सपा चीफ ने दावा किया कि, सपा की सरकार आई तो लखनऊ में रिवर फ्रंट पर शिवा जी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। और जिस सिंघासन पर शिवाजी बैठेंगे वो सोने का होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गोमती रिवर फ्रंट के फव्वारे चोरी हो गए हैं ये फव्वारा चोर सरकार है। ये सरकार फव्‍वारे चोरी करती है। 

ये सरकार फव्‍वारे चोर है- अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम गोमती रिवर फ्रंट की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि बिना मास्क लगाए आप गोमती नदी में बोट पर सवार नहीं हो सकते। आज यूपी में कानूनी और स्‍वास्‍थ्‍य की हालात बहुत खराब है। हमारी सरकार आने पर इनकी तस्‍वीर बदल दी जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵