back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी-बेटे के साथ भारत आए अमेरिकी तकनीशियन की पहलगाम आतंकी हमले में मौत, ‘घास पर बैठे थे जब…’

पहलगाम आतंकी हमले में अमेरिका में काम करने वाले तकनीशियन बीतन अधिकारी की मौत हो गई। वे फैमिली के साथ कश्मीर घूमने गए थे और वह आतंकियों की गोली का शिकार हो गये।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दिल दहला देने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। घटना के बाद पीड़ितों की पहचान की जा रही है। कई लोगों ने आतंकियों के द्वारा इस क्रूर हत्याओं पर दुख जताया है। मृतकों में 40 वर्षीय अमेरिकी तकनीशियन बीतन अधिकारी भी शामिल हैं, जो इस महीने की शुरुआत में अपनी पत्नी सोहिनी और बेटे के साथ कोलकाता में अपने घर आए थे। बीतन कुछ दिन पहले ही फैमिली के साथ कश्मीर घूमने चले गये थे। लेकिन उन्‍हें नहीं पता था कि ये ट्रिप उनके लिए आखिर साबित होगा। 

बीतन अधिकारी कौन थे ?

फ्लोरिडा के ब्रैंडन में रहने वाले भारतीय बीतन अधिकारी के परिवार में उनका 3 साल का बेटा और पत्नी हैं। सरकार उन्हें वापस घर लाने की पूरी कोशिश कर रही है। तीनों हमले वाली जगह पर घास पर बैठे थे, तभी अचानक कुछ हथियारबंद लोग उनके पास आए और उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक इंजीनियर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ टेस्ट मैनेजर के रूप में काम करने के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की थी। उनका पैतृक घर कोलकाता के बेहाला में स्थित है।

चचेरे भाई दीपक ने दी थी कश्मीर जाने की सलाह

कोलकाता के पाटुली इलाके में रहने वाले बीतन अधिकारी की दर्दनाक मौत की खबर से पूरे मोहल्ले और उनके परिजन स्तब्ध हैं। परिवार के करीबी और पड़ोसी इस हादसे को अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे। बीतन के चचेरे भाई दीपक अधिकारी ने बताया कि बीतन बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए दीपक ने उन्हें कुछ दिन सुकून से बिताने के लिए छुट्टी लेकर घूमने की सलाह दी थी। अमेरिका से लौटने के बाद बीतन ने बंगाली नव वर्ष ‘पोइला बैशाख’ पर अपने परिवार संग वक्त बिताने का निर्णय लिया।

‘मैं अब उसके बेटे की आंखों में कैसे देखूंगा’

16 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कश्मीर रवाना हुए थे। दीपक ने बताया कि बीतन ने उन्हें भी साथ चलने को कहा था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं जा सके। यात्रा के दौरान भी बीतन अपने भाई से लगातार संपर्क में रहते थे। दीपक ने कई बार उन्हें हॉर्स राइडिंग न करने की सलाह दी थी। गहरे दुख में डूबे दीपक ने कहा, “सोचा था कुछ दिन वह सुकून में बिताएगा, पर अब ये दिन देखने पड़ रहे हैं। अब मैं उसके बेटे की आंखों में कैसे देखूंगा?”

CM ममता ने की बीतन अधिकारी की पत्नी से बात 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बितान अधिकारी की पत्नी से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। हमले की निंदा करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारे राज्य के 3 लोग – बीतन अधिकारी (बैष्णभघाटा, कोलकाता), समीर गुहा (साखर बाजार, कोलकाता) और मनीष रंजन (झालदा, पुरुलिया) सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कश्मीर हिंसा में मारे गए हैं। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों और कोलकाता की उनकी आगे की यात्रा में मदद करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर हमारे प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। फ्लाइट आज रात 8.30 बजे कोलकाता पहुँचने की संभावना है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Black Day: आज के दिन दहल उठी थी पूरी घाटी! पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज 14 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵