back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकी हमले से एक दिन पहले पहलगाम में थे दीपिका कक्‍कड़-शोएब, पोस्‍ट शेयर कर लिखा- हम सेफ हैं…

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रूहान के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहीं थीं। इस संबंध में एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद और परिवार के सेफ होने की जानकारी दी है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले से एक दिन पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम और बेटे रूहान के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहीं थीं। इस संबंध में एक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद और परिवार के सेफ होने की जानकारी दी है।

फैंस को खबर दी कि वो लोग सेफ हैं।

दीपिका और शोएब बेटे रुहान के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले से ठीक पहले ही वे वापस लौट आए थे। दोनों पिछले कुछ दिनों से अपने कश्मीर ट्रिप से लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे थे। लेकिन गनीमत रही कि हमले के दिन की सुबह ही दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे। हमले से दो दिन पहले ही दीपिका ने पहलगाम में घूमते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस हमले पर रिएक्ट करते हुए फैंस को खबर दी थी कि वो लोग सेफ हैं।

शोएब ने लिखा -हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा कि “हाय दोस्तों, आप सभी हमारी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। हम सब सुरक्षित हैं, ठीक हैं, आज सुबह ही हम कश्मीर से निकल गए और हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद। 

9512744af0ab0a17882553494e8928c5-Shoaib Ibrahim.jpeg

शोएब की पोस्‍ट पर भड़के यूजर्स 

शोएब इब्राहिम का यह पोस्ट ‘रेडिट’ पर वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘पूरा देश इस हमले पर रो रहा है और ये लोग कहने में बिजी हैं कि हम सेफ हैं और नया व्लॉग ला रहे हैं।’ एक और ने लिखा, ‘हद है ये आदमी अब भी नए ब्‍लॉग की बात कर रहा है। ये पागल है क्या? वहीं एक ने लिखा कि’असंवेदनशीलता का यह स्तर हैरान करने वाला है। इस त्रासदी को भी उन्‍होंने अपने कंटेंट के लिए मार्केटिंग के मौके में बदल दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...