back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब पुलिस ने जासूस जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया, ज्योति मल्होत्रा और दानिश से है खास कनेक्शन

देश के गद्दारों को भारतीय जांच एजेंसी एक-एक कर धर दबोच रही है। पाकिस्‍तान के लिए जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश के गद्दारों को भारतीय जांच एजेंसी एक-एक कर धर दबोच रही है। पाकिस्‍तान के लिए जासूसी के आरोप में एक और यूट्यूबर गिरफ्तार हुआ है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSO) ने बुधवार को पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के रुपनगर के महलां गांव के रहने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जसबीर सिंह को पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता का आरोपों में अरेस्‍ट किया है, जिसके यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसका लिंक ज्‍योति मल्‍होत्रा से भी जुड़े है। उसे मोहाली कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

ज्‍योति मल्‍होत्रा और दानिश से संबंध 

पंजाब पुलिस के मुताबिक, यूट्यूबर जसबीर सिंह पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध होने का आरोप है जो कि एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि जसबीर का हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ करीबी संबंध थे जो कि पाकिस्तान हाई कमीशन से सस्‍पेंड अफसर है। 

जसबीर ने की 3 बार पाकिस्तान की यात्रा

 पुलिस जांच में सामने आया कि जसबीर सिंह ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जहां वो पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मिला। जसबीर ने 2020, 2021 और 2024 में 3 बार पाक की यात्रा की थी। उनके फोन में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले है, जिनकी अब फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

सबूत मिटाने की कोशिश में था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा को अरेस्‍ट करने के बाद जसबीर ने PIO के साथ अपने सभी कम्युनिकेशन कॉन्टेंट और सबूतों को मिटाने का प्रयास किया, ताकि वह पुलिस की जांच और एक्‍शन से बच सके। मोहाली के SSOC में इस मामले में एक FIR भी दर्ज है। और मामले की जांच की जा रही है। 

काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने भी पकड़ा जासूस

वहीं, इधर मंगलवार को पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पाकिस्तानी जासूस गगनदीप सिंह उर्फ गगन को अरेस्‍ट किया है। पुलिस के अनुसार, अरेस्‍ट आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चौहान के संपर्क में था। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधि और डिप्लॉयमेंट से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को भेजी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...