back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वतंत्रता दिवस पर मांस की बिक्री बंद करने पर गुस्साए ओवैसी बोले- आज़ादी के जश्न का मांस से क्या संबंध

स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर मांस की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के आदेश को लेकर AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर मांस की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने के आदेश को लेकर AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस कदम को संवेदनहीन और असंवैधानिक बताते हुए नगर निगमों से आदेश वापस लेने की मांग की है।

GHMC का आदेश

ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर शहर की सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश GHMC अधिनियम, 1955 की धारा 533 (B) के तहत जारी हुआ है। आदेश हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा के पुलिस आयुक्तों को भी भेजा गया है। सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों, जोनल कमिश्नरों और विभागीय निदेशकों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ओवैसी की प्रतिक्रिया

ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया मांस खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने के बीच क्या संबंध है? तेलंगाना के 99% लोग मांस खाते हैं। यह प्रतिबंध लोगों की स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धर्म के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के कई नगर निगमों ने 15 अगस्त को मांस बिक्री पर रोक लगाकर लोगों की व्यक्तिगत पसंद और संवैधानिक अधिकारों में हस्तक्षेप किया है।

मुंबई में भी विरोध

मुंबई नगर निगम ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है, जिस पर विपक्षी दलों ने नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे प्रतिबंध लोगों की निजी पसंद पर थोपे नहीं जाने चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस तरह के प्रतिबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। एक वर्ग इसे परंपरा और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर सही ठहरा रहा है, जबकि दूसरा इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता में दखल मान रहा है। तो वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि केडीएमसी आयुक्त को निलंबित किया जाना चाहिए. उनका कहना था कि शाकाहारी या मांसाहारी खाने का फैसला हर व्यक्ति की अपनी इच्छा है NCP नेता जितेंद्र अवस्थाद ने भी कहा कि वे केडीएमसी के इस प्रतिबंध के विरोध में स्वतंत्रता दिवस पर मांसाहारी भोजन करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵