back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैसे ही मिली पीएम आवास की पहली किश्त, पति-बच्चों को छोड़ फरार हुई महिला, 11 मामले आए सामने

UP News: डीएम ने इस मामले में आरोपियों को ढूढ़ने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश दे दिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का दुरुप्रयोग करने के मामले सामने आये हैं। सबसे हैरान करने वाली घटना इस जिले से यह है कि एक महिला के बैंक खाते में जैसे ही प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आती है, तो वह सारा पैसा निकाल कर अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

महराजगंज जिले के डीएम ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमे के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इस जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है, प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आने के बाद 11 अन्य महिलाओं ने भी पैसा लेकर फरार होने का काम किया है। इनमे से कोई विदेश भाग गया तो कोई फरार ही हो गया। 

पहली किश्त लेकर फरार होने वाले 11 लाभार्थी इस रिपोर्ट में शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आने के बाद फरार होने की इस घटना का खुलासा डीआरडीए के परियोजना निदेशक की बैठक में हुआ, इसके लिए वर्ष 2023 -24 की पीएम आवास योजना की समीक्षा के लिए परियोजना निदेशक ब्लाक में पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में पीएम आवास योजना की पहली किश्त के पैसे लेकर फरार हुए लोगों की रिपोर्ट को डीएम को सौंपा गया। 

डीएम ने इन लोगों को ढूंढने और उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने के आदेश दे दिए हैं। परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी। उन्होंने निचलौल ब्लॉक में सचिवों के साथ बैठक में योजना की समीक्षा की थी। इस बैठक में पता चला की पीएम आवास योजना की पहली किश्त लेकर फरार होने वाले 11 लाभार्थी इस रिपोर्ट में शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार सचिव इन लाभार्थियों को लगातार फ़ोन कर रहे हैं, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद सचिवों ने लाभार्थियों के घर जाकर पड़ताल करने का निर्णय लिया। जब सचिव लाभार्थियों के घर पहुंचे तो उन्हें किसी के घर से पता चला कि महिला लाभार्थी पीएम आवास की पहली किश्त का पैसा लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई और अपने पति और बच्चों को छोड़ गयी। 

इसी तरह से एक अन्य महिला लाभार्थी की खबर सामने आयी, वह पीएम आवास योजना की पहली किश्त का पैसा निकालकर नेपाल भाग गयी और वहीं रहने लगी है। इस तरह के फरार होने के कई मामले सामने आने के बाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने इसकी रिपोर्ट महराजगंज के डीएम को सौंप दी है और डीएम ने इस मामले में आरोपियों को ढूढ़ने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश दे दिए हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंः https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...