back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarakhand : पंतनगर में होठों पर लिपस्टिक, माथे पर बिंदी और ब्लॉउज व सलवार पहनकर ATC अधिकारी ने की आत्महत्या

उत्तराखंड के पंतनगर में एक ATC अधिकारी ने महिला लिबास पहनकर फंदा लगा लिया। उस दौरान अलग-अलग कमरे में मृतक का भांजा और दोस्त सो रहे थे। पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार।  उत्तराखंड के पंतनगर में रविवार की रात को एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक एटीसी अधिकारी आशीष चौंसाली ने महिला की वेशभूषा में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

महिला के लिबास में फांसी पर लटके मिले ATC अधिकारी

रविवार की रात को पंतनगर एयरपोर्ट पर कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर आशीष चौंसाली रविवार की रात को अपने भांजे और दोस्त के साथ पार्टी की। फिर तीनों लगभग साढे 10 बजे अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब भांजे आकाश ने आशीष के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला तो आकाश और आशीष के दोस्त भरत ने पड़ोसी को बुलाया। जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर आशीष के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जब तीनों ने दरवाजा तोड़ा तो सभी हैरान रह गए। वो महिला के लिबास में थे व उनके चेहरे पर मेकअप था। इसी गेटअप में वो फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक और विग पहने हुआ था मृतक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फंदे पर लटके आशिष पूरी तरह से महिला के लिबास में थे। उन्होंने नीचे सलवार, उपर ब्लाउज और उसके ऊपर नाइटी पहने हुए थे। इसके अलावा वो अपने होठों पर लिपस्टिक, माथे पर बिंदी और लंबे बालों वाली विग पहने हुए थे। 

आशीष की मौत के मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या वो किसी मेडिकल डिसऑर्डर से पीड़ित थे या फिर मामला कुछ और है? पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर, ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन एक्टिविटी जैसे कई एंगलों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵