back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र के नागपुर की एक फैक्टरी में हुआ दर्दनाक हादसा; ब्लास्ट से हुई 5 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

Nagpur Blast News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आ रहीं है। यहां एक कंपनी में हुए विस्फोट से 5 लोगों की मौत हो गई है। और इस विस्फोट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आ रहीं है। यहां एक कंपनी में हुए विस्फोट से 5 लोगों की मौत हो गई है। और इस विस्फोट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर कई दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू चलाकर अभी तक कुछ झुलसे हुए मजदूरों का बाहर निकाला है जिन्हे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

नागपुर के धामना इलाके में चामुंडा बारूद फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर के धामना इलाके में चामुंडा बारूद फैक्टरी में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर तमाम आला-अधिकारी विस्फोट वाले जगह पहुंच गए हैं। इस घटना के बाद राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। ब्लास्ट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों तक इसकी गूंज सुनाई दी है। ब्लास्ट के तुरंत बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर तक इसका धुंआ दिखाई दिया। 

ब्लास्ट के वक्त कंपनी में कई मजदूर थे मौजूद

स्थानीय लोगों ने ब्लास्ट की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी अभी तक दमकल विभाग को आग पर पूरी तरह से काबू नहीं मिल पाया है। अभी भी दमकल की गाड़ियों मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ उस वक्त इस कंपनी में कई मजदूर अंदर ही मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। जबकि ब्लास्ट वाली जगह नागपुर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵