back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News : गाजियाबाद के एक मकान में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत, दो लोग हुए घायल

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। इस आग में परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, और दो लेग घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। इस आग में परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, और एक महिला एंव एक बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहां के स्थानीय लोग का कहना है कि उस इमारत में फोम बनाने का काम होता था। आग नीचे के फ्लोर पर लगी थी, जिसके बाद वह ऊपरी मंजिल तक फैल गई।

कैसे हुई घटना?

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर गांव में इश्तियाक अली का तीन मंजिला मकान है। इस मकान में इश्तियाक अली के साथ उनके बेटे का परिवार रहता था। इस घचना से पहले उसकी दूसरी बहन अपने दो बच्चों को लेकर उसके घर आई हुई थी। घर के अंदर फोम बनाने का काम किया जाता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट होने की वजह एक चिनगारी निकलने से घर में रखें फोम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग आग की चपेट में तीनों मंजिल आ चुकी थी। 

देर रात मकान में लगी थी आग

दमकल विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं थी। जिसमें उसके देर रात तक कामयाबी मिली। और जब टीम मकान में दाखिल हुई तो वहां से पांच डेड बॉडी बरामद हुई। मकान में मौजूद और लोगों की तलाश की जा रही है। इस घटना में मृतकों की पहचान फरहीन (28), शीश (7 महीने), नजरा (30), सैफुर रहमान (35), इफरा (8) के रूप में हुई है। एडिशनल पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हमें देर रात मकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। इस घटना में एक बच्चे और महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी आग लगने के कारण की जांच हो रहीं है इसके बाद ही हम कोई पूख्ता जानकारी दे सकते है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵