नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कुवैत के मंगफ इलाके से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। यहां एक इमारत में भीषण लगने से 41 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस घटना में 30 लोग घयाल हो गए है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालें 41 लोगों में से 40 लोग भारतीय है। कुवैत दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 30 से अधिक भारतीय श्रमिकों के घायल होने की खबर है। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे मंगाफ शहर में हुई थी।
इमारत में रहते थे 160 लोग
कुवैत के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में एक छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। कुवैत की मीडिया के मुताबिक, यह आग बुधवार सुबह लगी थी। जिस इमारत में यह आग लगी, उसमें 160 लोग मौजूद थे और सभी एक ही संस्थान में काम करते हैं। न्यूज एजेंसी रायटर के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसका इस्तेमाल श्रमिकों के आवास के लिए किया जाता था। और वहां बड़ी संख्या में श्रमिक रहते थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर किया पोस्ट
जिसमें आग लगने के कारण 41 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घयाल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के कई अस्पतालों में ले जाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा देने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इन मजदूरों में कई भारत के रहने वाले भी है। कुवैत की इस धटना को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। इसमें 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए +965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की तरफ से हर संभव मदद का एलान किया गया है। आपको बता दें कि कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से करीब 9 लाख भारतीय वहां काम करते हैं। कुवैत के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने पुलिस को मंगफ स्थित इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in




