back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bangladesh Violence: शेख हसीना के पिता के घर पर हमला, भड़कीं पूर्व प्रधानमंत्री! युनूस सरकार को दी चेतावनी

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने पिता के घर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी को लेकर युनूस सरकार को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि याद रखें कि इतिहास अपना बदला लेता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में अशांति लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित आवास पर बुधवार को हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इस घर के बाहर जुटे और फिर वहां जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

हसीना के भाषण के दौरान हुआ हमला

यह घटना उस समय हुई जब शेख हसीना ऑनलाइन माध्यम से देशवासियों को संबोधित कर रही थीं। जैसे ही लोगों को उनके संबोधन की खबर लगी, सोशल मीडिया पर ‘बुलडोजर जुलूस’ नामक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया। शाम से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धानमंडी इलाके में इकट्ठा हो गए और हसीना के संबोधन के ठीक पहले हिंसा भड़क उठी। इस घटना के बाद शेख हसीना ने अपने भाषण में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “क्या मैंने आपके लिए कुछ नहीं किया? तो फिर मेरे उस घर को क्यों निशाना बनाया गया, जहां से मेरे पिता ने आजादी का नारा दिया था? मुझे इंसाफ चाहिए।” उन्होंने मोहम्मद यूनूस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “वे इमारतों को ध्वस्त कर सकते हैं, लेकिन इतिहास को नहीं। उन्हें याद रखना चाहिए कि इतिहास अपना बदला लेता है। बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी ‘आवामी लीग’ के समर्थकों और नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। कई नेता जेल में हैं, कुछ देश छोड़ चुके हैं और बाकी भूमिगत हो चुके हैं। देश में हसीना समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वहां राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ गई है।

भारत में रह रही हैं शेख हसीना

पिछले साल छात्र आंदोलनों के कारण बांग्लादेश में हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया था। इसके बाद हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा। वर्तमान में वे भारत में शरण लिए हुए हैं। उनके कई करीबी नेता और समर्थक भी देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इस हिंसा के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति और भी अस्थिर हो गई है। देश में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसक घटनाओं से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश की राजनीति किस दिशा में जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...