back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान, कहा- अब UPI से भर सकेंगे 5 लाख तक का टैक्स, दो दिन की जगह कुछ घंटे में चेक क्लियरेंस..

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से टैक्स पेमेंट की सीमा बढ़ाने को लेकर कहा कि इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिसके नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इन नतीजों का ऐलान करते हुए UPI को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है, उनके इस ऐलान के अनुसार अब UPI के माध्यम से 5 लाख तक का टैक्स पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा।

इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों के बारें में बताते हुए कहा कि यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से अब एक ही बारी में 5 लाख तक का टैक्स पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि पहले यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से केवल एक लाख रुपये तक का ही टैक्स पेमेंट किया जा सकता था।

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों जैसे रेपो रेट, महंगाई और जीडीपी आदि के बारें में भी अवगत कराया। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से टैक्स पेमेंट की सीमा बढ़ाने को लेकर कहा कि इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।  

हमने चेक को कुछ ही घंटों में क्लीयरेंस करने के लिए एक प्रस्ताव रखा है: RBI

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों से अवगत तो कराया ही और साथ में ही इस बैठक में चेक क्लीयरेंस को लेकर किए गए विचार विमर्श को लेकर भी जानकारी दी। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में चेक क्लीयरेंस में लगने वाले समय को कम करने को लेकर काफी चर्चा हुई थी, हमने चेक को कुछ ही घंटों में क्लीयरेंस करने के लिए एक प्रस्ताव रखा है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵