back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईद से पहले महाराष्ट्र में फैला डर का माहौल, बीड की मस्जिद में बड़ा धमाका, दो लोग गिरफ्तार

ईद से एक दिन पहले महाराष्ट्र के बीड की एक मस्जिद में धमाके की खबर सामने आई है। कथित तौर पर इस हादसे में मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बीड में ठीक ईद उल-फितर से एक दिन पहले बड़े धमाके की खबर सामने आई है, यहां रविवार को एक मस्जिद में धमाका हुआ है। जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नही है, बताया जा रहा है कि, यह धमाका एक शख्स द्वारा रखी गई जिलेटिन रॉड की वजह से हुआ है। जिसमें मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती कर दी है

पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है। इसी के साथ एक अधिकारी ने बताया कि, किसी भी गलत सूचना के फैलने से बचने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और वहां कुछ जिलेटिन की रॉड रख दी, जिससे यह विस्फोट हुआ है

दो लोगों को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है

इस धमाके के बारे में गांव के प्रधान ने सुबह तलवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी के साथ ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और फोरेंसिक साइंस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसमें फिलहाल दो लोगों को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। और आगे की जांच जारी है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने लोगों से किसी भी गलत अफवाह पर ध्‍यान ना देने की अपील भी की है। 

पूरी मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी

इस धमाके से ठीक चार दिन पहले ही पूरी मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया कि कुछ घुसपैठिए दंगे व बम धमाकों की साजिश रच सकते हैं। इस पोस्ट के बाद से ही मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। और संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी, खासकर डोंगरी जैसे इलाकों में साइबर सेल ने भी पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। और धमकी देने वाले शख्स की तलाश जारी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵