back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सात दिन के लिए गिरफ्तारी टली

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूजा खेड़कर के केस की 26 सितंबर 2024 को सुनवाई की, जिसमें पूजा खेडकर को कोर्ट ने केवल 7 दिनों की राहत दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बर्खास्त महिला ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 दिनों की बड़ी राहत दे दी है। अब दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूजा खेड़कर को 4 अक्टूबर 2024 तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पूजा खेड़कर को दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली बार गिरफ्तारी में जो राहत दी थी, उसका समय आज खत्म हो रहा था। जिसके बाद पूजा खेड़कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 15 दिन का समय और मांगा था। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें केवल 7 दिन की ही राहत दी है।

पूजा खेड़कर की इस अपील को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया

सस्पेंड महिला ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दस्तावेज़ जमा करने के लिए कुछ समय मांगा था। हाईकोर्ट ने पूजा खेड़कर की इस अपील को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने पूजा खेडकर को 7 दिनों तक गिरफ्तार न करने के आदेश दे दिए। पूजा खेड़कर के वकीलों ने हाईकोर्ट में कहा कि पूजा खेड़कर के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के कारण, उनपर ये आरोप लगे। पूरी मीडिया का ध्यान भी पूजा खेड़कर की तरफ केन्द्रित है, जिससे वह काफी दवाब में हैं। वह पुणे के अलावा कही भी बाहर नहीं रह रही हैं।   

पूजा खेड़कर वर्ष 2023 की महिला ट्रेनी आईएएस अधिकारी थी

बता दें कि पूजा खेड़कर वर्ष 2023 की महिला ट्रेनी आईएएस अधिकारी थी। पूजा खेड़कर को सिविल सर्विसेज एग्जाम 2022 में सफलता हासिल हुई थी, जिसमे उन्हें 841वीं रैंक मिली थी। पूजा खेड़कर उत्तराखंड की मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी में जून 2024 से ट्रेनिंग चल रही थी। पूजा खेडकर पर आरोप हैं कि उन्होंने गलत तरीके से ओबीसी और विकलांग सर्टिफिकेट हासिल करके UPSC की नौकरी में रियायत हासिल की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सड़क को मौत का गड्ढा नहीं बनने देंगे… दिल्ली HC सख्त, जनकपुरी हादसे में ठेकेदारों को अग्रिम जमानत से इनकार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi High Court ने जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में आरोपी ठेकेदारों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...