back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Crime News: बच्चों को दूध में मिलाकर दिया जहर, खुद भी खाया… तीन की मौत

बिहार के आरा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के आरा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। पिता और एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूड़ी और दूध खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपने चार बच्चों को रात के खाने में पूड़ी खिलाई और फिर दूध दिया। इसके कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और पेट में दर्द होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के समय गांव में एक बारात आई थी, जिससे अधिकांश लोग समारोह में शामिल थे। जब अरविंद के भतीजे ने परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी, तो पड़ोसी तुरंत पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अरविंद कुमार की 5 वर्षीय बेटी पलक, 7 वर्षीय बेटा टोनी कुमार और 13 वर्षीय बेटी नंदनी कुमारी की मौत हो गई। 40 वर्षीय अरविंद कुमार और उनका 10 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

पत्नी की मौत के बाद गहरे सदमे में था पिता

परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अरविंद की पत्नी का निधन आठ महीने पहले बीमारी के कारण हुआ था। इसके बाद से ही वे गहरे सदमे में थे और मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। वे गांव में ही एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था और बच्चों को वहीं बैठाकर पढ़ाई भी करवाता था। डॉक्टरों के अनुसार, सभी को आरा सदर अस्पताल से रेफर किया गया था, लेकिन उन्हें पटना ले जाने के बजाय बाबू बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस प्रकार के जहर का सेवन किया गया, इसकी जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार दुखी हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है ताकि इस घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...