back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अयोध्या में खोला ‘मुरेठा’, नीतीश को CM की कुर्सी से उतारने का लिया था प्रण

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या में जाकर सरयू नदी में स्नान किया और अपना मुरेठा खोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो पिछले 22 महीनों से मुरेठा बांधे हुए थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को अयोध्या पहुंचे और सरयू नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपना मुरेठा(पगड़ी) खोल दिया और भगवान रामलला को समर्पित कर दिया। बता दें कि सम्राट चौधरी पिछले 22 महीने से मुरेठा बांधकर घूम रहे थे। 

सरयू में लगाई डुबकी


मुरेठा उतारने के बाद उन्होंने पहले वहां पर मौजूद सभी लोगों को प्रणाम किया। इससे पहले वो अपना मुंडन भी करा चुके थे। सरयू में डुबकी गाने से पहले उन्होंने कहा कि वो मुरेठा भगवान राम को समर्पित करना चाहते थे और आज अयोध्या नगरी में आकर सरयू नदी में स्नान किया। उन्होंने कहा कि वो मुरेठा पिछले 22-23 महीने से बांधकर रखे थे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी


इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बंदउँ अवध पुरी अति पावनि। सरजू सरि कलि कलुष नसावनि॥

प्रनवउँ पुर नर नारि बहोरी। ममता जिन्ह पर प्रभुहि न थोरी॥ प्रातः अयोध्याधाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट, प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला। 


जय अयोध्या धाम की  

जय-जय श्रीराम की

क्यों बांधे थे मुरेठा?


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन पर मुरेठा बांधा था। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ चले गए थे और सरकार बना ली थी। इस दौरान उन्होंने प्रण लिया आ कि नीतीश कुमार को जब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे, तब तक वो मुरेठा नहीं उतारेंगे। हालांकि जनवरी 2024 में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद नीतीश कुमार फिर से NDA में शामिल हो गए थे।  


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵