back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJD सांसद को महिंद्रा ग्रुप के स्टाफ ने दी बलात्कार की धमकी, कंपनी ने शुरू की जांच

BJD की सांसद सुलता देव को सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी। सांसद ने इन धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट्स साझा किए है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। BJD की सांसद सुलता देव को सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी। सांसद ने इन धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट्स साझा किए, जिनकी पहचान महिंद्रा ग्रुप के स्टाफ सत्यब्रत नायक के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि वह महिंद्रा ग्रुप की नासिक ब्रांच में काम करता है और बीजेपी का कार्यकर्ता भी है। सांसद ने लिखा,डियर पीएमओ इंडिया, महिंद्रा ग्रुप नासिक का एक स्टाफ, जो बीजेपी का कार्यकर्ता भी है, उसने खुलेआम बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी है। अगर एक सांसद को ऐसी धमकियां मिल रही हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ओडिशा में आम महिलाओं की स्थिति कैसी होगी।

महिंद्रा ग्रुप की सख्त प्रतिक्रिया

इस घटना पर महिंद्रा ग्रुप ने बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी की हमेशा से जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रही है। किसी भी तरह की अभद्रता, धमकी या हिंसक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंपनी ने कहा हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। अगर आरोपी दोषी पाया गया तो कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोषी साबित होने पर होगी कड़ी कार्यवाई

धमकी देने वाला शख्स एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी होने के बावजूद सांसद को निशाना बना रहा था। वह खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताता है, जिससे मामले का राजनीतिक रंग भी गहराता दिख रहा है। सांसद ने सीधे पीएमओ को टैग करके कार्रवाई की मांग की। अब पूरा मामला महिंद्रा ग्रुप की आंतरिक जांच के अधीन है। अगर सत्यब्रत नायक को दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ नौकरी से बर्खास्तगी सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यह घटना सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बनी हुई है कि आखिर एक सांसद को अगर ऐसी धमकियां मिल रही हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी? YSRCP ने किया समर्थन का ऐलान, BJD-BRS का भी रुख आया सामने

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मंगलवार, 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले, गैर-NDA और गैर-इंडिया गठबंधन के राजनीतिक दल धीरे-धीरे अपने...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...