back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP By Election 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं चंद्रभान पासवान

भाजपा ने उत्‍तरप्रदेश की मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चंद्रभान पासवान को उम्‍मीदवार बनाया है। जानते है कौन है चंद्रभान पासवान ...

नई दिल्‍ली , रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारी में जुटी गई है। वहीं भाजपा ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के लिए अपने प्रत्‍याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने युवा चहरा चंद्रभान पासवान पर भरोसा जताई है। इस सीट से उन्‍हें प्रत्‍याशी बनाया है। इससे पहले पार्टी में बाबा गोरखनाथ समेत आधा दर्जन उम्मीदवारों के नाम चर्चा भी हुई थी। वहीं चंद्रभान 15 जनवरी को नामांकन पर्चा दाखिल कर सकते है। समाजवादी के वरिष्‍ठ नेता अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को इस सीट का रिजल्‍ट बताया जाएगा। शुक्रवार को चुनाव की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही तैयारी शुरू हो चुकी है। 17 जनवरी तक नामांकन भरे जाएंगे। 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

हार-जीत में पासी समाज की अहम भूमिका

बता दें कि, पासी समाज बीजेपी के करीब माना जाता है और पार्टी इसे अपना परंपरागत वोट बैंक मानती है। ऐसे में पासी समुदाय को साधने के लिए बीजेपी ने पासी समाज से प्रत्याशी उतारा है। इससे पहले भोला पासवान और परिवहन विभाग के उपायुक्त सुरेंद्र कुमार के भी चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।

अयोध्‍या की मिल्कीपुर विधानसभ सीट में कुल में 3.23 लाख मतदाता है। इनमें से 1 लाख से ज्यादा दलित वोटर्स हैं। वहीं बात करें तो दलितों में भी करीब 57 हजार वोटर्स पासी समुदाय आते है। पिछले चुनाव में पार्टी ने पासी समुदाय से उम्‍मदवार नहीं बनाया था, लिहाजा पार्टी का यह सीट गंवानी पड़ी थी। वोट बैंक के वजह से ही भाजपा ने पासी समाज के चंद्रभान को मैदान में उतारा है।

कौन हैं चंद्रभान पासवान

खास बात यह है कि, इस समीकरण में भाजपा प्रत्‍याशी चंद्रभान पासवान और सपा सांसद अवधेश प्रसाद दोनों पासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वहीं चंद्रभान का राजनीतिक अनुभव लंबा ओर कापी मजबूत माना जाता है, वह रुदौली से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं, और फिलहाल उनकी पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। 

जानें मिल्कीपुर का जातीय समीकरण

उत्‍तरप्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी और सपा में सीधा मुकाबला देख जा सकता है। वहीं मायावती की पार्टी बसपा ने उपचुनाव लड़ने से पीछे हट गई है। जबकि कांग्रेस ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर से विधायक भी रहे हैं। इस सीट पर 30 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता भी है। इसके अलावा 30 हजार यादव वोट भी है। सपा यादव, दलितों और मुस्लिमों को साधने के लिए अजीत प्रसाद को उतारा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...