back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी और BJP सांसदों के बीच धक्का-मुक्की, प्रताप सारंगी घायल, आंबेडकर के अपमान पर छिड़ा है महासंग्राम

संसद भवन में एंट्री को लेकर आज राहुल गांधी और BJP सांसदों के बीच धक्का मुक्की हुई। इस घटना में प्रताप सांरगी को चोट लगी है। राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी सांसद उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आंबेडकर के अपमान के मुद्दे को लेकर संसद भवन के अंदर और बाहर संग्राम छिड़ा हुआ है। 19 दिसंबर की सुबह बीजेपी की ओर से यह आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने BJP सासंदों को धक्का दिया है जिसमें प्रताप सारंगी को चोट आई है। जबकि राहुल गांधी का आरोप है कि जब वह संसद भवन में जाने की कोशिश कर रहे थे तो बीजेपी के सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

BJP सांसद प्रताप सारंगी घायल

गुरुवार सुबह संसद भवन सियासी अखाड़ा बनता हुआ दिखाई दिया। ओडिसा के बालासोर से BJP सांसद प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी से सांसदों को धक्का दिया जिसकी वजह से सांसद मेरे ऊपर आकर गिर गए और मुझे चोट लग गई। हालांकि प्रताप सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बीजेपी की ओर से अर्जुना राम मेघवाल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह और पीयूष गोयल उन्हें देखने के लिए अस्पताल रवाना हो गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू ने इस घटना को दुखद बताया। इसके अलावा बीजेपी की ओर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को सामंतवादी होने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया

अपने ऊपर लगे आरोपों के लेकर राहुल गांधी ने भी अपना पक्ष सामने रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब वह सदन का कार्यवाई में भाग लेने के लिए संसद भवन के गेट पर पहुंचे तो बीजेपी के सांसदों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके अलावा उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ धक्का मुक्की की गई। कांग्रेस ने इस मद्दे पर अपना बयान जारी किया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि संसद भवन का रास्ता रोकना सरासर गुंडई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵