back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओम बिड़ला और कोडिकुन्निल सुरेश के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए टक्कर, जानें दोनों का राजनीतिक सफर

Loksabha Speaker: 26 जून 2024 को सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एनडीए और विपक्ष के बीच लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर हुए विवाद के कारण, अब दोनों पक्षों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उमीदवार घोषित कर दिए गए हैं। एनडीए गठबंधन की तरफ से ओम बिड़ला ने फिर से लोकसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन भरा है। तो वहीं विपक्ष की तरफ से के सुरेश (K Suresh) ने लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरा है। 26 जून 2024 को सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। 

जन्म और शिक्षा 

ओम बिड़ला का जन्म 23 नवंबर 1962 को कोटा,राजस्थान में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज, कोटा से स्नातक और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। 

वहीं कोडिकुन्निल सुरेश का जन्म 4 जून 1962 को तिरुवनंतपुरम जिले के कोडिकुन्निल में हुआ था। कोडिकुन्निल सुरेश ने मार इवानियोस कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से अपनी प्री-डिग्री और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से एलएलबी में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

राजनीतिक सफर 

ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करके सांसद चुने गए हैं। ओम बिड़ला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें 17 वीं लोकसभा के लिए सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था। अब 18 वीं लोकसभा के लिए भी वह लोकसभा अध्यक्ष के लिए मजबूत दावेदार हैं। वह 2014 में भी कोटा-बूंदी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करके सांसद बने थे। यह उनका सांसदी का तीसरा कार्यकाल है। ओम बिरला को वर्ष 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1997 में ओम बिरला को भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। ओम बिरला वर्ष 2003 में पहली बार कोटा दक्षिण विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने थे। ओम बिड़ला ने इसके बाद मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार वर्ष 2013 तक कोटा दक्षिण विधानसभा सीट से हैट्रिक लगाई और तीसरी बार विधायक बने। इसके बाद इनको वर्ष 2014 से लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया। जिसमे ओम बिड़ला लगातार जीत दर्ज करते हुए, तीसरी बार सांसद बने हैं। 

वहीं कोडिकुन्निल सुरेश केरल की मवेलीकरा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। इन्होंने वर्ष 1989 में पहली बार लोकसभा के चुनाव जीता था और सांसद बने थे। कोडिकुन्निल सुरेश 8 बार के सांसद हैं। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद वर्ष 1991, 1996, 1999, 2009, 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सांसद बने। कोडिकुन्निल सुरेश इस समय सबसे अनुभवी सांसद हैं। विपक्ष ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर न बनाए जाने के कारण अपना विरोध जताया था। अब विपक्ष के विरोध के बाद कोडिकुन्निल सुरेश और ओम बिड़ला के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। कोडिकुन्निल सुरेश मनमोहन सरकार में वर्ष 2012 और वर्ष 2014 में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 

संपत्ति के मामले में ओम बिरला कोडिकुन्निल सुरेश से काफी आगे 

ओम बिड़ला और कोडिकुन्निल सुरेश के चुनावी हलफनामे अनुसार जहां ओम बिरला की नेट वर्थ 10.62 करोड़ हैं। वहीं कोडिकुन्निल सुरेश की नेट वर्थ 1.5 करोड़ रूपये है। कोडिकुन्निल सुरेश संपत्ति के मामले में ओम बिड़ला से काफी पीछे हैं। अब 26 जून 2024 को होने वाले लोकसभा अध्यक्ष के पद के चुनाव के बाद पता चलेगा कि कौन 18 वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनता है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद में कैसे ऑन-ऑफ होता है सांसदों का माइक? विवाद के बीच जानिए कैसे कंट्रोल होती है आवाज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद में माइक बंद होने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। कई बार विपक्ष के नेता आरोप लगाते हैं कि...
spot_img

Latest Stories

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵