back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

69,000 शिक्षक भर्ती पर बवाल: अभ्यर्थियों नें किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव, कहा-हम BJP के साथ हैं फिर…

उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई, जिसके चलते हजारों योग्य अभ्यर्थी नौकरी से वंचित हो गए।

हाईकोर्ट ने दिया था अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला

अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। रिजल्ट आने के बाद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के साथ अन्याय किया गया। इस पर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 13 अगस्त 2024 को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए तीन महीने के भीतर नियुक्ति देने का आदेश दिया था। लेकिन सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया।

सुप्रीम कोर्ट में भी पैरवी न होने का आरोप

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा,”हाईकोर्ट में हमने जीत हासिल की, लेकिन सरकार की लापरवाही से उसका पालन नहीं हुआ। अब सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार मजबूत पैरवी नहीं कर रही। 20 से ज्यादा तारीख लग चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इसी कारण आज हमें सड़क पर उतरना पड़ा है।

हम BJP के साथ हैं, फिर भी अन्याय

धरने में शामिल अभ्यर्थियों के हाथों में पोस्टर-बैनर और बीजेपी के झंडे भी दिखाई दिए। उन्होंने साफ कहा कि वे विपक्षी दलों के इशारे पर आंदोलन नहीं कर रहे। हम भाजपा के साथ हैं और उसी के समर्थक हैं। लेकिन इसके बावजूद हमारे साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हम सिर्फ न्याय की उम्मीद रखते हैं।

अभ्यर्थियों की मांग

सुप्रीम कोर्ट में सरकार उनकी मजबूत पैरवी करे। कोर्ट के आदेश के अनुसार जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। आरक्षित वर्ग के साथ हुए अन्याय का निवारण किया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...