back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड के जाने पर बॉलीवुड स्‍टार्स में शोक, करीना-प्रियंका समेत कई कलाकार हुए भावुक

हॉलीवुड के निर्देशक और दिग्‍गज अभिनेता रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन हो गया है। वह मंगलवार को 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर बॉलीवुड हस्तियां गमगीन हुई हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट रेडफोर्ड का मंगलवार (16 सितंबर) को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। रेडफोर्ड ने यूटा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली, और फिल्म जगत ने एक महान सितारे को खो दिया।

रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा सदमा है और उनके प्रशंसक दुख में डूब गए हैं।

हॉलीवुड के लियोनार्डो डिकैप्रियो, रॉन हॉवर्ड और मेरिल स्ट्रीप समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की पुरानी तस्वीरें शेयर कर उनके योगदान को याद किया। बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर तक ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया।

अनिल कपूर


अनिल कपूर ने एक्स पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “रॉबर्ट रेडफोर्ड को श्रद्धांजलि। ‘बेयरफुट इन द पार्क’ से लेकर ‘द ग्रेट गैट्सबी’ तक उन्होंने कई शानदार फिल्में दीं। वह हमेशा के लिए सबसे खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तियों में से एक रहे। उनका व्यक्तित्व और मुस्कान अतुलनीय है।”

करीना कपूर


बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक लाइन साझा की और लिखा, “कहानी सुनाना महत्वपूर्ण है। मानवीय निरंतरता का एक हिस्सा है।”

नरगिस फाखरी, अनुराग कश्यप


अभिनेत्री नरगिस फाखरी और निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया। नरगिस फाखरी ने लिखा, “रॉबर्ट रेडफोर्ड को याद कर रही हूं। यह फिल्म का एक लुक है जो उन्हें परिभाषित करता है।”

प्रियंका चोपड़ा-सोनम कपूर


प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की तस्वीर साझा कर लिखा, “रॉबर्ट रेडफोर्ड 1936-2025 आइकॉन।” वहीं, सोनम कपूर ने भी उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

रॉबर्ट ने जीता अकादमी पुरस्कार


1960 के दशक में प्रसिद्धि की ऊंचाइयों को छूते हुए, रॉबर्ट रेडफोर्ड 1970 के दशक के हॉलीवुड के प्रमुख सितारों में शामिल हो गए। उन्होंने ‘द कैंडिडेट’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ और ‘द वे वी वेर’ जैसी हिट फिल्में दी और 1980 में ‘ऑर्डिनरी पीपल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्‍कार जीता।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵