back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश आज मना रहा है नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक CV Raman का जन्म दिवस, जानें उनकी अहम खोज

आज का दिन सभी भारतीयों को गर्व करने का है। आज के ही दिन नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म हुआ था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज का दिन सभी भारतीयों के लिए काफी खास है। दरअसल, महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म आज ही के दिन 7 नवंबर 1888 को भारत के तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में हुआ था। वह विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक थे। वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को प्रकाश परावर्तन के क्षेत्र में खोज करने के लिए वर्ष 1930 में भौतिक शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।

सी. वी. रमन की प्राथमिक शिक्षा घर पर ही पूरी हुई थी

वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म एक शिक्षित ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता एक गणित और भौतिकी के अध्यापक थे। इसका भी चंद्रशेखर वेंकटरमन के जीवन में बड़ा असर माना जाता है, जिसकी वजह से उनकी प्रारंभिक स्तर पर ही विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ गयी थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सी. वी. रमन की प्राथमिक शिक्षा घर पर ही पूरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए मद्रास(चेन्नई) के प्रेसिडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया था। सी. वी. रमन ने वर्ष 1904 में भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने उस समय पूरे मद्रास विश्वविद्यालय में टॉप किया था। इसके बाद, सी. वी. रमन ने एम.ए. की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद अपनी वैज्ञानिक की यात्रा शुरू की। 

CV Raman की बड़ी खोज ‘रमन प्रभाव’ के रूप में जानी जाती है

महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन की सबसे बड़ी खोज ‘रमन प्रभाव’ के रूप में जानी जाती है। इसके लिए ही उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। ‘रमन प्रभाव’ वह खोज है, जिसमे जब प्रकाश की किरण किसी पारदर्शी पदार्थ से होकर गुजरती है, तो उसकी तरंग दैर्ध्य में परिवर्तित हो जाती है। चंद्रशेखर वेंकटरमन की इस खोज ने  वैज्ञानिकों को परमाणुओं और अणुओं की संरचना को समझने के लिए नया तरीका प्रदान कर दिया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी 1928 को सी. वी. रमन की इस खोज के ऐलान के कारण भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को क्या क्या सुविधाएं मिलती हैं? जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵