back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Burger King Shooting: कटरा रेलवे स्टेशन पर नजर आई लेडी डॉन अनु, बर्गर किंग रेस्त्रां में कराई थी हत्या

दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित बर्गर किंग रेस्त्रां में अमन जून की हनीट्रैप करके हत्या कराने वाली लेडी डॉन अनु कटरा रेलवे स्टेशन पर नजर आई है। अमन जून अशोक प्रधान गैंग का सदस्य था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हुए अमन जून हत्याकांड की आरोपी लेडी डॉन अनु को कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। लेडी डॉन अनु हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है और गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़ी है। गौरतलब है कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ ने ली है। दिल्ली पुलिस को शक है कि पहले अनु ने अमन जून को हनीट्रैप के तहत फंसाया और उसकी हत्या कराई। 

मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुई लेडी डॉन

CCTV फुटेज में अनु 20 जून को मुंबई को जाने वाली ट्रेन 12474 बॉम्बे स्वराज सुपरफास्ट में सवार होते नजर आई है। उसने 9.22 मिनट पर एक गेस्ट हाउस के वाइफाई का इस्तेमाल किया। ट्रेन में बठने के बाद वो कहां गई इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस अनु की तलाश में जुट गई है।

क्या है मामला?

राजौरी गार्डन के जे ब्लॉक में बर्गर किंग नामक एक रेस्टोरेंट है। जिसपर मंगलवार की देर शाम 2 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमन जून के रूप में हुई। सीसीटीवी से पता चला कि अनु पहले से ही उस रेस्टोरेंट में बैठकर अमन का इंतजार कर रही थी। जिसके बाद अमन जून वहां आया। अमन के आने के कुछ देर बाद वहां 2 लोग आए और उन्होंने अमन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। उन्होंने करीब 40 राउंड फायरिंग की। जिसके चलते अमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद दोनों आरोपियों के अलावा अनु भी मौके से फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक अमन जून अशोक प्रधान गैंग से जुड़ा हुआ था। 

हिमांशु भाऊ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

अमन के हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर विदेश में बैठे हिमांशु भाऊ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। जिसमें उसने कहा कि शाकी दादा की हत्या का बदला ले लिया गया है। गौरतलब है कि शाकी दादा की हत्या उसके विरोधी गैंग ने की थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...