back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘केजरीवाल ने पेश की नैतिकता की मिशाल..बीजेपी ने षडयंत्र रचकर उनको फंसाया…’, दिल्ली सीएम बनने के बाद आतिशी

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की जिंदगी बदली है, जो भाजपा के लोगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि यहीं कारण है कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की जिंदगी बदली है, जो भाजपा के लोगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि यहीं कारण है कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला।

गद्दी पर बैठने के बजाय जनता की अदालत में गए केजरीवाल

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब से जेल से बाहर आए हैं, तब उन्होंने फिर से दिल्ली की कमान संभालने के बजाए जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख को जानना बेहतर समझा। वो जनता की अदालत में गए हैं। आने वाले 4 महीनों में दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव होंगे। आप सभी को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सीएम फिर से बनाना है। 

मैं केजरीवाल के मार्गदर्शन में ही चलूंगी- आतिशी

आतिशी ने कहा कि मैं दिल्ली का काम रुकने नहीं दूंगी। अरविंद केजरीवाल अब जेल से बाहर आ गए हैं। मैं उनके मार्गदर्शन में ही चलूंगी और दिल्ली की जनता के रुके हुए कामों को फिर से कराने की कोशिश करूंगी।

बीजेपी ने षडयंत्र रचकर केजरीवाल को फंसाया

आतिशी ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने षडयंत्र रचकर अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमें में फंसाया और उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाला। बीजेपी ने केजरीवाल को छह महीने तक जेल में रखा। जहां उन्हें तोड़ने की काफी कोशिश हुई, लेकिन वो नहीं टूटे। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामले में उनको जमानत दी है। जिसमें जमानत मिलना काफी मुश्किल होता है।

केजरीवाल ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को बड़ा संदेश दिया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक दुर्भावना के तहत की गई। कोर्ट ने य़हां तक कहा कि केंद्र की एजेंसियां पिंजड़े में बंद तोते की तरह हैं, जो सिर्फ अपने मालिक की बात सुनता है। अगर कोई और होता तो वह तुरंत दिल्ली सीएम कुर्सी पर बैठ जाता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की एक मिशाल पेश की है।

आतिशी ने आगे कहा कि अब विधानसभा चुनावों तक मेरा काम होगा कि मैं बीजेपी की साजिशों और उनके एलजी साबह की वजह से रूके हुए कामों को पूरा कराऊं। बीजेपी और उनके एलजी साहब दिल्ली वालों को काफी परेशान किया है। पर अब केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं, अब बीजेपी का षडयंत्र नाकाम होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता पर बड़ा संकट, CAG रिपोर्ट में भारी चूक उजागर, जांच में 55 फीसदी सैंपल फेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में लोगों को मिलने वाले पीने के पानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। भारत के...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...