back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Earthquake in Tibet: तिब्बत में भूकंप से मरने वालों की संख्या 126 पहुंची, 9 घंटे में 100 से ज्यादा झटके आए

भूकंप का केंद्र तिब्बत का शिगास्ते बताया गया है। यह भारत की सीमा के पास है और इसे तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है।

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क/ मंगलवार की सुबह तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक के शिगास्ते में 6.8 तीव्रता से भूकंप आया, जिसमें कम से कम 126 लोगों की मौत हुई और 188 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 घंटों में छोटे-बड़े कुल 100 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बात दें की चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC)ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई है। वही अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा (यूएसजीएस) कि और से बताया गया कि इसकी तीव्रता 7.1 थी। क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के मुताबिक भूकंप मंगलवार की सुबह (बीजिंग समयनुसार) 9 बजकर 5 मिनट चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी काउंटी में आया था। मुइसका केंद्र शिगाज़े शहर के डिंगरी काउंटी के सोगो कस्बे में था।

शिगाजे पूर्वोत्तर नेपाल में खुम्बू हिमालय पर्वतमाला में लोबुत्से से 90 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित है। तिब्बत का अंतिम सीमावर्ती शहर है, जो नेपाल-तिब्बत-भारत ट्राई-जंक्शन से अधिक दूर नहीं है। यह इलाका सिक्किम से मिलता है।

शिगास्ते भारत की सीमा के है करीब  

शिगाजे को शिगास्ते के नाम से भी जाना जाता है और ये भारत की सीमा के करीब है। शिगास्ते को तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। पंचेन लामा की पारंपरिक पीठ है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म के एक प्रमुख व्यक्ति में एक माने जाते हैं। तिब्बत में पंचेन लामा, आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵