back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा चुनाव, 23 नवंबर को नतीजे

इलेक्शन कमीशन ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को झारखंड में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। झारखंड में 13 और 20 नवंबर के दो चरणों में चुनाव होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस संबंध में आज आयोग द्वारा दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी जिसमें चुनाव की डेट की घोषणा कर दी गई। झारखंड विधानसभा की 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है।

पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे

झारखंड में पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। वहीं झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर 2024 को जारी करेगा और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 25 अक्टूबर 2024 को जारी करेगा।

झारखंड में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के पहले चरण के चुनाव के लिए उमीदवारों के नामांकन की जांच 28 अक्टूबर 2024 को होगी। वहीं झारखंड के दूसरे चरण के चुनाव के लिए उमीदवारों के नामांकन की जांच 30 अक्टूबर 2024 को होगी। अगर कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के बाद अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लेता है तो इसके लिए पहले चरण के उम्मीदवार को 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी और दूसरे चरण के उम्मीदवार को 1 नवंबर 2024 तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी।   

आज चुनाव आयोग ने जैसे ही झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया तो इसके साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। अब झारखंड सरकार जनहित में कोई भी फैसला नहीं ले सकेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार का कोई मंत्री या विधायक भी किसी प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP में SIR के दौरान OTP मांगा जाए तो रहें सावधान! चुनाव आयोग ने दी ठगी से बचने की चेतावनी

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच साइबर अपराधी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...