back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पाकिस्तान को घर में घुसकर मारो’ आंतकवाद के मुद्दे पर संजय राउत ने केंद्र का साथ देने की बात कही

पहलगाम हमले के बाद पक्ष-विपक्ष एक मत नजर आ रहा है। सभी विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हमले का न सिर्फ चौतरफा विरोध हो रहा है बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की मांग भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन की होना है। इससे पहले शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने भी केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर एक्शन लेने की जरूरत है। पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होना होगा और घर में घुसकर मारना होगा।

संजय राउत के बदले सुर

बुधवार को संजय राउत ने पहलगाम हमले के लिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी की नफरत की राजनीति के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने अमित शाह के विफल गृह मंत्री बताते हुए उनसे इस्तीफा मांगा। हालांकि अब उनके सुर कुछ बदले बदले नजर आ रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि यह संकट की घड़ी है। यह देश और सरकार पर हमला है। “संकट की घड़ी में हम सब एक हैं। चाहे सत्ताधारी पक्ष हो या विपक्ष हो, हम सब एकसाथ बैठकर फैसले करेंगे और हमारी यह भूमिका है कि इस संकट की घड़ी पर सरकार जो फैसला लेगी उनके साथ हम सब हैं।”

आज होनी है सर्वदलीय बैठक

पहलगाम हमले को लेकर कल CCS की बैठक हुई जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए गए। इसके बाद आज सर्वदलीय बैठक की कॉल दी गई। संभव है कि आज शाम को सर्वदलीय बैठक होगी जिसमें राजनाथ सिंह अध्यक्षता करेंगे। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार क्या कार्यवाई करने जा रही है इसकी जानकारी विपक्ष को दी जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि विपक्ष अभी तक उठाए गए कदम की जानकारी भी मांगे। अमित शाह विपक्ष को जमीनी स्तर की जानकारी दे सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...