back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंकीपॉक्स का डर : तमिलनाडु के जिला कलेक्टर और चिकित्सा अधिकारी हाई अलर्ट पर

चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे गैर-स्थानिक देशों में मंकीपॉक्स की बीमारी की सूचना मिलने के बाद, तमिलनाडु सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला चिकित्सा अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने सभी जिला कलेक्टरों को इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने और जिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर उन देशों की यात्रा करने वालों की कड़ी जांच करने के लिए एक सर्कुलर भेजा है, जहां मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने अपने सर्कुलर में कलेक्टरों और जिला चिकित्सा अधिकारियों को बच्चों सहित लोगों के शरीर में चकत्ते (चेचक) को लेकर सतर्क रहने का भी निर्देश दिया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रयोगशाला के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है। एक ऐसी बीमारी, जो जानवरों से इंसान में फैलती है। यह संक्रमण अफ्रीका के मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में आम हैं। यह जानवर से इंसान में और इंसान से इंसान में फैलता है। –आईएएनएस एचके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵