back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुछ ही देर में होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार! जानिए कहां, कब और कौन-कौन होगा शामिल?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज मंगलवार 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा जिला रामगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज मंगलवार, 5 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा जिला रामगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए देशभर से नेता और हजारों आम लोग भी रहेंगे।

4 अगस्त को दिल्ली में हुआ निधन

81 वर्षीय शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त को सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुआ। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें स्ट्रोक भी आया था। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम को दिल्ली से रांची लाया गया। आज सुबह 9 बजे रांची विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोगों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार 

अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे नेमरा गांव में किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए है। ट्रैफिक और भीड़ को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर तैनाती कर दी गई है।

अंतिम संस्कार में कौन-कौन होगा शामिल? 

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता रांची पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी और अन्य प्रमुख नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. ये नेता संभवत,अंतिम संस्कार में भी शामिल हो सकते हैं। पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव भी रांची पहुंचे गए हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रांची पहुंच रहे हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रांची के लिए रवाना हो चुके हैं, इसके अलावा TMC से सांसद शताब्दी रॉय और डेरेक ओ ब्रायन रांची पहुंचे हैं।

‘दिशोम गुरु’ का संघर्ष हमेशा याद रहेगा

शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीति में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने आदिवासियों के हक और सम्मान के लिए लंबा संघर्ष किया। वे 38 वर्षों तक JMM के प्रमुख नेता रहे और हमेशा गरीबों और आदिवासियों की आवाज बने रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक बार फिर से दस्तक देने को तैयार विजय-रश्मिका की जोड़ी, फिल्म राणाबाली के नए गाने में दिखा नया अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उदयपुर में शादी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...