back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु से पंजाब तक इन राज्यो में फेंगल तूफान मचा सकता है भारी तबाही, IMD का अलर्ट जारी

तमिलनाडु से पंजाब तक कई राज्यों में फेंगल तूफान तबाही मचा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बना डीप प्रेशर आज 27 नवंबर 2024 को चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ में बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने फेंगल (Fengal) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यह चक्रवाती तूफान तेज हवाओं के साथ भारत के कई इलाकों में तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस चक्रवाती तूफान का असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल से लेकर पंजाब तक हो सकता है। तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।

इसका असर इंडिगो की फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है

इस चक्रवाती तूफान का असर इंडिगो की फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। फेंगल तूफान को लेकर जारी किए गए अलर्ट के कारण इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने- जाने वाली फ्लाइट के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी में कहा है कि खराब मौसम की स्थिति के कारण चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै के लिए उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा प्रतिकूल मौसम की स्थिति के मद्देनजर तिरुचिरापल्ली और सलेम की फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ रहा है। वहीं इंडिगो ने यात्रियों को अपनी यात्रा का अपडेट लेने के लिए इस लिंक http://bit.ly/3DNYJqj पर कनेक्ट रहने के लिए कहा है।

कोस्टल राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन 26 नवंबर 2024 को डीप डिप्रेशन में बदल गया। IMD के अनुसार, 27 नवंबर 2024 को यह चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ में बदल जाएगा। जिससे इसकी तीव्रता काफी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसके कारण कोस्टल राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 नवंबर 2024 से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की भी पूरी संभावना है।  

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। उनमे तमिलनाडु और पुडुचेरी में 27 नवंबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल और माहे में 27 नवंबर 2024 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में 28 नवंबर-30 नवंबर 2024 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 28 नवंबर 2024 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, कांग्रेस से अलग होकर उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵