back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ में आग को लेकर गीता प्रेस ट्रस्ट का चौंकाने वाला दावा, कहा- आग जैसी चीज बाहर से आई थी

इस आगजनी का कारण प्रशासन ने जहां सिलेंडर का रिसाव बताया है तो वहीं दूसरी गीता प्रेस के ट्रस्टी और संचालक कृष्ण खेमका ने एक अलग ही दावा करते हुए चौंका दिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बीते दिनों गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई थी। इस आगजनी में 100 से ज्यादा कॉटेज जलकर खाक हो गए थे । इस आगजनी का कारण प्रशासन ने जहां सिलेंडर का रिसाव बताया है तो वहीं दूसरी गीता प्रेस के ट्रस्टी और संचालक कृष्ण खेमका ने एक अलग ही दावा करते हुए चौंका दिया है। उन्‍होंने शिविर की बाउंड्री के बाहर से आग जैसी चीज अंदर आने की बात कही है।  

आग की घटना के बाद मीडिया से बातचीत में कृष्ण कुमार खेमका ने कहा कि महाकुंभ में अखिल भारतीय धर्म संघ और गीता प्रेस का संयुक्त रूप से शिविर बना हुआ है, जिसमें लगभग 180 कॉटेज थे। हम सभी बहुत सावधानी से काम कर रहे थे, सभी से कहा गया था आग का कोई काम न करें। 

करोड़ों का माल खाक हो गया है

उन्‍होंने आगे बताया कि “जहां शिविर की बाउंड्री थी, उसे सर्कुलेटिंग एरिया बनाया गया था। लेकिन पता नहीं प्रशासन ने कब इसे किसी और को दे दिया। उसी तरफ से अग्नि की कोई चीज शिविर तक आई थी। इसके बाद आग धीरे-धीरे भड़कती गई और हमारे सारे कॉटेज खाक हो गए। भगवान की कृपा से जनहानि नहीं हुई, लेकिन करोड़ों का माल खाक हो गया है।”

प्रशासन ने आगजनी का कारण सिलेंडर लीक होना बताया 

प्रशासन सेक्टर 19 में लगी भीषण आग का कारण गीता प्रेस के शिविर की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय सिलेंडर लीक होना बताया है। कहा गया है कि इस दौरान दो गैस सिलेंडर फटे और तेज धमाका हुआ । जिससे आग तेजी से फैल गई। 

आग से कोई जनहानि नहीं हुई है

गौरतलब है कि मेला क्षेत्र में रविवार को स्नानार्थियों की भीड़ अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किल आई थी। हांलाकि राहत कार्य तेजी से किए जाने के कारण आग को बहुत जल्द ही काबू कर लिया गया था । गनीमत यह रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर्षा रिछारिया ने छोड़ा धर्म का रास्ता, महाकुंभ फेम इंफ्लुएंसर बोलीं-मैं सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक चर्चा में आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अब धर्म की राह छोड़ने का...
spot_img

Latest Stories

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵