back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने HC में दायर की याचिका, कहा BJP इन 14 सीटों पर धांधली कर सत्ता में आई

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने राज्य के विधानसभा चुनाव में धांधली को लेकर HC में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि BJP हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों पर धांधली कर सत्ता में आई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब कांग्रेस के कम से कम पांच नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कांग्रेस के इन नेताओं में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान का नाम भी शामिल है।

”14 सीटों पर EVM के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के इन नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग करके हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ छेड़छाड़ की है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान का आरोप है कि राज्य प्रभारी दीपक बाबरिया को हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों पर EVM के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी।

दीपक बाबरिया ने इन सीटों को लेकर अपनी चिंता भी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। ये सीटें कालका विधानसभा सीट, घरौंदा विधानसभा सीट, असांध विधानसभा सीट, राय विधानसभा सीट, खरखौंदा विधानसभा सीट, सफीदोन विधानसभा सीट, उचाना कलां विधानसभा सीट, महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट, दादरी विधानसभा सीट, बडखल विधानसभा सीट, गोहाना विधानसभा सीट और नरवाना विधानसभा सीट थी, जहां EVM के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी।

इन नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को HC में चुनौती दी

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार कांग्रेस के अन्य नेता विजय प्रताप सिंह, लखन कुमार सिंगला और करन दलाल ने भी हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इनके अलावा और भी नेता इस सूची में शामिल हो सकते हैं। इन नेताओं ने अलग-अलग वजह से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

“EVM में 99 फीसदी बैटरी चार्ज दिखाई दे रही थी”

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने जो याचिका हाई कोर्ट में दायर की है उसमे यही कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस तरह से धर्म का प्रयोग किया गया और मतदाताओं को लुभाया गया। इसके अलावा EVM में 99 फीसदी बैटरी चार्ज दिखाई दे रही थी। इसके अलावा हमारी विधानसभा सीट पर वोट पर्सेंटेज बढ़ जाना एक बड़ी चिंता का कारण है। उदय भान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा था कि जीत के सारे इंतजाम किए जा चुकें हैं। ये सारी वजह ऐसी हैं, जिससे पता चलता है कि वोट काउंटिंग में धांधली हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...