back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में वोटों की गिनती से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला, अपने प्रत्याशियों को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने सभी प्रत्याशियों को वोटों की काउंटिंग को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती को लेकर शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने पार्टी के प्रत्याशियों को खास ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने 21 नवंबर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के प्रत्याशियों से बातचीत की। उद्धव ठाकरे ने इस मामले में प्रत्याशियों और बूथ प्रमुखों को गाइड किया है कि वोटों की काउंटिंग के दौरान उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

EVM से वोटों की गिनती की बारीकियों को लेकर मार्गदर्शन दिया

शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने पार्टी के प्रत्याशियों को ईवीएम से वोटों की गिनती की बारीकियों को लेकर गाइड किया और बताया कि कब चुनाव आयोग को आपत्ति और लिखित शिकायत करनी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) लोकसभा चुनाव में पश्चिम मुंबई निर्वाचन क्षेत्र में जो हुआ था उसको लेकर सावधानी बरत रही है।

“MVA को महाराष्ट्र की 160 से 165 सीटों पर जीत मिलेगी”

शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिलने वाला है। संजय राउत ने कहा है कि MVA को महाराष्ट्र की 160 से 165 विधानसभा सीटों पर जीत मिलेगी। इसके साथ ही संजय राउत ने एक और बड़ा दावा किया कि जीते हुए विधायक जो राज्य के अलग-अलग कोने से आएंगे, हम उनको रोकने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि मुंबई के होटल में खोखे का डर है।    

संजय राउत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हम 23 नवंबर 2024 को बताएंगे कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की तरफ से सीएम का चेहरा कौन होगा। विधायकों पर कई तरह का प्रेशर होगा। सभी मिलकर सीएम चेहरे का फैसला करेंगे, अभी तक मुख्यमत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

वोटों की गिनती के समय हम हर बूथ पर नजर रखेंगे: नाना पटोले

कांग्रेस भी महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की बहुमत की सरकार बनने का दावा कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि हमने वोटिंग के बाद कार्यकर्त्ताओं से पूछा तो यह साफ हुआ कि महाराष्ट्र में MVA की सरकार आने वाली है। इसके बाद नाना पटोले ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जो नुकसान हुआ है वो महाराष्ट्र में न हो इसलिए वोटों की गिनती के समय हम हर बूथ पर नजर रखेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Shivsena UBT Meeting: शिवसेना UBT में फूट, फिर होगी टूट? उद्धव ठाकरे के सामने संजय राउत पर आगबबूला हुई प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा चुनाव को लेकर शिवसेना UBT में फूट खुलकर सामने आ गई है। यह पूरा मामला उद्धव ठाकरे से सामने पेश...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵