back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर ने किया सरेंडर, 1 लाख रुपये रखा गया था इनाम

हाथरस भगदड़ मामले के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था। आज हाथरस पुलिस मधुकर को कोर्ट में पेश करेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसपर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच एक अस्पताल में हाथरस पुलिस पहुंची थी, जहां देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हाथरस लेकर आई। आज देव मधुकर की हाथरस कोर्ट में पेशी होगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

2 जुलाई को भगदड़ में 121 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग में भगदड़ मच गई। जिसमें 121 लोगों की जान चली गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने प्रवचनकर्ता बाबा सूरजपाल के सेवादारों और सत्संग आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में 6 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन मुख्य अभियुक्त देव प्रकाश मधुकर फरार था। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

बाबा का खास चेला है देवप्रकाश मधुकर

देव प्रकाश मधुकर हाथरस सत्संग का मुख्य आयोजनकर्ता था। बाबा के खास लोगों में उसकी गिनती होती है। हादसे के बाद मधुकर बाबा को फोन करके पल-पल की सूचना दे रहा था। वो पहले जूनियर इंजीनियर था, लेकिन बाद में बाबा सूरजपाल का बड़ा भक्त बन गया। बाबा के विभिन्न कार्यक्रमों का मुख्य आयोजनकर्ता यहीं रहता था। इसे बाबा का सबसे विश्वासपात्र सेवक कहा जाता है। अब पुलिस देवप्रकाश मधुकर से पूछताछ कर रही है।

जांच के लिए SIT का किया गया गठन

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर हादसे की जांच करने के निर्देश दिए थे। इस एसआईटी का आगरा जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ नेतृत्व कर रहे हैं। इस हादसे को लेकर SIT एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस मामले में अबतक 90 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया है कि जैसे-जैसे और सबूत सामने आते जाएंगे जांच के दायरे को बढ़ाया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

20 साल से छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था कॉलेज प्रोफेसर, इंटरनेट पर वीडियो वायरल हुआ तब खुली पोल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कॉलेज प्रोफेसर के घिनौने कारनामे का खुलासा हुआ है। प्रोफेसर पर कई छात्राओं के साथ...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵