back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महाराष्ट्र में फैला गुंडाराज’ विपक्षी दलों ने लगाया ये आरोप, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर गुरुवार को भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP-SP नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद, विपक्षी दलों ने राज्य में गुंडाराज का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर गुरुवार को जमकर हंगामा मचा जिसमें बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी और एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प की घटना हुई। जिसे देखतें हुए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने विधानसभा में एंट्री को लेकर बड़ा फैसला किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में मारपीट और हंगामे पर विपक्षी दलों ने राज्य में गुंडाराज का आरोप लगाया है। वहीं, अब विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस घटना के बाद बड़ा फैसला ले लिया है। महाराष्ट्र विधान भवन में मारपीट की घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के साथ विधान भवन में बिना पास आने वाले कार्यकर्ताओं पर रोक लगा दी है। इसके अलावा विधान भवन सुरक्षा विभाग ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दिया है। जहां स्पीकर आज जांच रिपोर्ट की जानकारी सदन को देंगे।

पुलिस का एक्शन शुरू

विधानभवन में मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने बीजेपी विधायक पडलकर के समर्थकों पर मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। आज पडलकर के समर्थकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा इस घटना के बाद बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा, हमारे कार्यकर्ता पर रात को मामला दर्ज हुआ है। जो भी कार्रवाई होगी उसका कानूनी जवाब देंगे। विधानसभा अध्यक्ष जो भी फैसला करते है हम उसका सम्मान करेंगे।

विपक्ष की क्या है मांग?

इस घटना के बाद एनसीपी के विधायक रोहित पवार ‘गुंडाराज’ का बैनर लेकर विधान भवन पहुंचे, जहां MVA ने बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर को विधानसभा से सस्पेंड करने की मांग की।

क्या बोले विपक्षी नेता?

अब कांग्रेस विधायक विजय वड्डेटीवार ने भी इस घटना को लेकर ने कहा- “महाराष्ट्र गुंडाराज चल रहा है, विधायक के इशारे पर विधान भवन नें मारपीट हो रही है। कपड़े फाड़े जा रहे हैं। जितेंद्र आव्हाड को मारने की धमकी मिल रही है। इनको सत्ता का अहंकार आ गया, इन्हें लग रहा है कि कोई इनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। इसी के साथ एनसीपी विधायक रोहित पवार ने कहा- गोपीचंद पडलकर महाराष्ट्र का नया ‘आका है जो महाराष्ट्र में गुंडाराज फैला रहा है लेकिन, यहां ऐसा नही चलेगा। इस नए आका को सीएम का फूल सर्पोट हासिल है इसीलिए ये ऐसा कर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵