back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Coldplay Concert से पहले कई गुना बढ़ गए अहमदाबाद में होटलों के रेट, लाइव होते ही Sold Out हुए टिकट्स

अहमदाबाद में 25 जनवरी को कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस शो को लेकर होटलों की कीमतें भी बढ़कर 50,000 रुपये से ज्यादा हो गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ब्रिटिश पॉप-रॉक बैंड कोल्डप्ले ने 25 जनवरी 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने सबसे बड़े शो की घोषणा की। जैसे ही यह खबर फैली अहमदाबाद के होटलों की कीमतों में अचानक उछाल आ गया। टिकटों की बिक्री 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई और कुछ मिनटों के अंदर ही सोल्ड आउट हो गई।

अहमदाबाद के होटलों की बढ़ी हुई कीमतें


कुछ एक्स यूजर्स ने अहमदाबाद के होटल्स के स्क्रीनशॉट्स साझा किए जिनमें 18,000 रुपये से 60,000 रुपये तक की कीमतें दिखायी जा रही थीं। एक यूजर ने कहा, ‘अगर आपको लग रहा है कि कोल्ड प्ले का टिकट मिल जाएगा तो आप अहमदाबाद में होटल बुक कर लेंगे। तो भूल जाइए।’ यूजर ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जिसमें होटलों की भारी-भरकम कीमत दिख रही थी।

यूजर्स की प्रतिक्रिया


स्पंदना नामक एक अन्य यूजर ने तो यहां तक दावा किया कि ‘अहमदाबाद में 24-25 जनवरी के लिए कोई भी होटल 50,000 रुपये से कम नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि कोल्डप्ले शो के लिए लोग वडोदरा में रहकर अहमदाबाद आकर शो का लुत्फ उठा सकते हैं।

लाइव होते ही बिक गए सारे टिकट

कोल्ड प्ले की टिकट्स की बिक्री 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई। हालांकि, बिक्री शुरू होते ही कुछ मिनट्स के अंदर सारे टिकट्स बिक गए।

टिकटों की कालाबाजारी और सख्त कदम


उधर बुकमायशो को महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा से एक नोटिस मिला है जिसमें ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा गया है। पुलिस ने बुकमायशो से नाम-आधारित टिकटों की बिक्री सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि किसी को ज्यादा कीमत पर टिकट न मिलें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵