back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेल यात्रियों के टिकट पर कितनी सब्सिडी मिलती है? रेल मंत्री का जवाब जानकर हैरान हो जाएंगे आप

रेल मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में रेल यात्रियों को 57000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई थी जबकि साल 2023-24 में यह 60,000 करोड़ हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रेल यात्रियों के रेल मंत्रालय टिकट पर सब्सिडी देता आया है जिसकी वजह से लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेल सबसे ज्यादा प्रचलित साधन बनकर सामने आई है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और दिव्यांगों को अलग से छूट दी जाती है। हालांकि कुछ ही लोग जानते होंगे की हर एक ट्रेन टिकट पर कितनी सब्सिडी मिलती है। आइए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हवाले से जानते हैं रेलवे यात्रियों के कितनी सब्सिडी देता है और कैसी ही रेलवे की आर्थिक सेहत।

रेलवे दे रहा है यात्रियों को 47% सब्सिडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे की ओर से यात्रियों को ज्यादा सब्सिडी (Subsidy on Train Ticket) दी जाती है। ट्रेन से प्रति किलोमीटर यात्रा की लागत 1.38 रुपये है, जबकि यात्रियों से इसके लिए केवल 73 पैसे लिए जा रहे हैं जिसका सीधा मतलब ये हुआ कि रेलवे यात्रियों को 47 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है। इसकी जानकारी बीते दिन राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने खुद दी है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सब्सिडी देने के बावजूद भी रेलवे की वित्तीय स्थिति बेहतर बनी हुई है। रेलवे का रेवेन्यू 2.78 लाख करोड़ है जबकि खर्च 2.75 लाख करोड़ रुपये है।

भारतीय रेलवे सबसे किफायती

राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान अपने विभाग से जुडी जानकारी देने के लिए अश्विणी वैष्णव खड़े हुए और उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे सबसे किफायती बनकर उभरी है। पॉकेट फ्रेन्डली रेट्स पर बेहतर सेवाएं देता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और पश्चिमी देशों की बात करें तो उनका किराया भारतीय रेलवे की तुलना में 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “हमारा लक्ष्य न्यूनतम किराये पर सुरक्षित और बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...