back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना पासपोर्ट बांग्लादेश पहुंच गए Mumbai से Guwahati जा रहे सैकड़ों यात्री, ढाका से आया सहमे यात्रियों का Video

IndiGo Flight Emergency Landing: मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरे सैकड़ों यात्री बिना पासपोर्ट बांग्लादेश पहुंच गए। ढाका एयरपोर्ट से लेकर मुंबई और गुवाहाटी तक के दहशत फैल गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरे सैकड़ों यात्री बिना पासपोर्ट बांग्लादेश पहुंच गए। ढाका एयरपोर्ट से लेकर मुंबई और गुवाहाटी तक के दहशत फैल गई। दरअसल, इस फ्लाइट की आज सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ढाका एयरपोर्ट अधिकारियों को जैसे ही इंडियन प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। फ्लाइट की आनन-फानन में लैंडिंग कराई गई। जांच में पता चला कि घने कोहरे की वजह से जहाज गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ था। फ्लाइट को असम से 400 किलोमीटर दूर ढाका डायवर्ट किया गया। राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घना कोहरा छाने से डायवर्ट की गई फ्लाइट

मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-उन्होंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। वह इंफाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में अचानक फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से पता चला कि मौसम काफी खराब है। घना कोहरा छाया है, इसलिए क्रू मेंबर्स रिस्क नहीं लेना चाहते। कंपनी और एयरपोर्ट अधिकारियों से बात कर उन्होंने फ्लाइट डायवर्ट कराई है।

किसी पैसेंजर के पास बांग्लादेश का पासपोर्ट नहीं

इससे पहले अगस्त 2023 में भी इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस वक्त एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। फ्लाइट मुंबई से रांची जा रही थी। 62 वर्षीय डी तिवारी की तबीयत खराब हुई तो नागपुर के बाबा साहेब इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जहाज की लैंडिंग कराई गई थी। मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...