back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या आम नागरिक भी लड़ सकता है जंग? जान लें नियम

दोनों देशों के बीच चल रहे इस तनातनी वाले माहौल के बीच क्‍या आम नागरिक भी इस कार्रवाई या युद्ध लड़ने के लिए शामिल हो सकते है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और पाकिस्तान तनाव के बाद अब दोनों देशों की सेना आमने-सामने आ गई है। भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया था जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्‍तान और पीओके में कई आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया। भारत के इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सेना की तरफ से भारत के कुछ हिस्सों में भारी गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए हैं।  

दोनों देशों के बीच चल रहे इस तनातनी वाले माहौल के बीच क्‍या आम नागरिक भी इस कार्रवाई या युद्ध लड़ने के लिए शामिल हो सकते है। चलिए आपको बताते हैं कि अगर भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो क्या आम आदमी भी जंग लड़ सकता है। 

क्या पहले कभी ऐसा हुआ है?

अभी तक इतिहास देखे तो युद्ध में सेना ही आमने सामने होती रही है। जंग में जो जीतता है वह आगे बढ़कर दुश्मन के हिस्सों पर अपना कब्जा कर लेता है। हालांकि, साल 1971 की जंग में भारतीय सेना के साथ भारत के लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर इस युद्ध में शामिल हुए थे। भारत के कई गांव ऐसे रहे हैं जहां के आम नागरिकों ने भी 1965 और 1971 की जंग में शामिल होकर दुश्‍मन देश को घुटनों पर ला दिया था। उस दौरान गांव वाले सेना के जवानों के लिए नाश्ता तैयार करके भेजते थे। उस दौरान भी कई लोगों ने सेना की मदद की थी। 

क्या ऐसा कोई है नियम?

युद्ध के समय कई देशों की सेना की संख्‍या कम हो जाती है। दुश्मन की सेना मजबूती से लड़ती है, तो ऐसे में वहां की सरकार खुली भर्ती का आयोजन करती है और आम लोगों को भी जंग में शामिल होने का ऑफर देती है। जैसे मौजूदा समय में रूस में आम लोगों को यूक्रेन के साथ जारी जंग में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है, उनको ट्रेनिंग के बाद सीधे यूक्रेन के साथ जंग पर भेजा जा रहा है। 

बताा दें कि, अभी तक भारत और पाक के बीच जंग में लोग सेना के साथ खड़े होते है। लोगों ने कभी पाक की सेना के साथ सीधी जंग नहीं लड़ी है। हालांकि, ऐसे में अगर सरकार की मंशा रही तो वह आम आदमी को भी जंग में शामिल कर सकती है। लेकिन जबरदस्ती लोगों को लड़ने के लिए नहीं भेज सकती है।

क्‍या आम आदमी भी लड़ सकता है जंग ?

किसी भी देश का आम नागरिक या तो सेना की खुली भर्ती शामिल होकर दुश्मन के साथ जंग लड़ सकता है, या फिर देश के अंदर रहकर सरकार का साथ देकर दुश्मन के साथ जारी जंग में उसे हरा सकता है। इसके साथ वह मेडिकल सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स , साइबर सुरक्षा और राहत और पुनर्वास कार्य के जरिए वह अपनी सेवा दे सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵