back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP के जबलपुर में रेल हादसा, इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे

जबलपुर में ट्रेन के रुकते ही आगे के दो के 2 कोच पटरी से उतर गए इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार सुबह सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस ट्रेन दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना स्टेशन से 150 मीटर की दूरी पर सुबह 5.50 बजे हुई। सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। इससे पहले अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

CPRO हर्षित श्रीवास्तव का बयान

वेस्टर्न रेलवे के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन इंदौर से आ रही थी। जैसे ही ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 6 पर रुकी, आगे को दो कोच पटरी से उतर गए। इस हादले में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि ओवरनाइट लगभग 5:30 बजे प्लेटफॉर्म 6 पर आनी थी। जैसे ही इंजन को प्लेटफॉर्म 6 के पॉइंट से मोडा गया, तभी इंजन के पीछे लगा एसएलआर और एसी कोच के पहिए पटरी से उतर गए। इस दौरान एसी कोच में कई यात्रियों का लगेज गिर गया। ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिस वजह से किसी को चोट नहीं आई। अधिकांश यात्री दरवाजे के पास ट्रेन से उतरने के लिए आ गए थे।

इससे पहले सबरमती एक्सप्रेस हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

यह दुर्घटना साबरमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक महीने के बाद हुई है। इससे पहले 17 अगस्त को शनिवार के दिन अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस के डिब्बे कानपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। यह दुर्घटना कथित तौर पर पटरियों पर जानबूझकर बोल्डर रखे जाने के कारण हुई।

30 जुलाई को हावड़ा-मुंबई CSMT मेल झारखंड के जमशेदपुर में पटरी से उतरी थी

इससे पहले 30 जुलाई को हावड़ा-मुंबई CSMT मेल झारखंड के जमशेदपुर में पटरी से उतर गई थी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 अन्य घायल हो गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Railway Jobs 2025 : रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी का बड़ा मौका! निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रेलवे भर्ती के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आयी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...