back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अनुराग ठाकुर इस्तीफा दें’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों मांगा BJP सांसद का इस्तीफा, लोकसभा में दिए बयान पर बवाल

2 अप्रैल को लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे जिसपर आज बवाल मचा हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कल दोपहर 12 बजे से लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा शुरु हुई थी। तकरीबन 14 घंटे चली कार्यवाई के बाद इस बिल पर वोटिंग हुई और वक्फ बिल पास हो गया है। आज राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा होनी है। हालांकि इस बिल पर चर्चा से पहले इस विवाद भी सामने आया। अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, वहां जितने भी घोटाले हुए हैं उनमें मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी आता है।

आरोप साबित करो या इस्तीफ दो- मल्लिकार्जुन खड़गे

3 अप्रैल को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाई शुरु हुई तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा। उस दौरान वह गुस्से से आगबबूला नजर आए। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं वे पूरी तरह बेबुनियाद है। इन आरोपों से मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों को अनुराग ठाकुर साबित करें। अगर नहीं कर सकें तो आपको संसद आने का कोई अधिकार नहीं है। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर आप साबित कर पाए तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।

अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक सरकार को बताया कांग्रेस का एटीएम

बीजेपी के हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक सरकार पर हमलावर होते हुए कहा था कि कांग्रेस ने कर्नाटक को अपना एटीएम समझ लिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मंदिरों से 450 करोड़ रुपये आते हैं। इसे कहां खर्च किया जाता इसका कोई जवाब कांग्रेस के पास नहीं है। क्या आपने कभी मस्जिद का पैसा लिया? क्या आपने वक्फ बोर्ड के पैसे को लिया? इसके बाद उन्होंने कर्नाटक में हुए घोटाले का कर्णधार मल्लिकार्जुन खड़गे को बता दिया जिसके बाद लोकसभा में हंगामा हो गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...