back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘राहुल गांधी की ओर से मैंने लगाई डुबकी’, गांधी परिवार के डुबकी न लगाने के सवाल पर बोले अजय राय

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ में डुबकी न लगाने को लेकर UP कांग्रेस चीफ अजय राय का बयान सामने आया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज में 45 दिन से चल रहे महाकुंभ का समापन हो गया है। इस दौरान करीब 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। कई बड़े बड़े नेताओं समेत कई देशों से आए मेहमानों ने भी इस कुंभ में डुबकी लगाई। कांग्रेस ने यूपी चीफ अजर राय ने कहा था कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कुंभ में डुबकी लगा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस पूरे मामले पर अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। 

गांधी परिवार की ओर से मैंने डुबकी लगाई- अजय राय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कुंभ में न आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एक निजी आस्था का सवाल है। इसके बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की ओर से मैने डुबकी लगाई। मैंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर डुबकी लगाई थी। देश की मंगलकामना की प्रार्थना की थी। यह महापर्व था और इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। ये आस्था का सवाल है। हम सभी आस्था के भाव से इससे जुड़े हुए हैं। 

विपक्ष पर जमकर बरसे योगी

आज महाकुंभ के आयोजन का औपचारिक समापन हो गया। इस मौके पर सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे थे जहां से उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को बदनाम करने के लिए विपक्ष ने तमाम साजिशें रची लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सकी। कहीं ओर घटना को प्रयागराज से जोड़कर दिखाया गया। लेकिन सनातन की ध्वजा कभी भी झुकने वाली नहीं है। इस मौके पर उन्होंने सफाईकर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस देने का ऐलान भी किया है और 5 लाख रुपये का स्वास्थय कवर भी दिया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵