back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

jammu-Kashmir Assembly Election 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी हुआ मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी मतदान हो चुका है। जिसमें बांदीपुर में 42.67 फीसदी, बारामुला में 36.60 फीसदी शामिल है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। jammu-Kashmir Assembly Election 2024 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे और अंतिम चरण का आज मतदान हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में आज 40 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। तीसरे चरण के इस मतदान में कुल 39.18 लाख मतदाता 16 सीटों पर उतरे कुल 415 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी हुआ मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी मतदान हो चुका है। जिसमें बांदीपुर में 42.67 फीसदी, बारामुला में 36.60 फीसदी, जम्मू में 43.36 फीसदी, कठुआ में 50.09 फीसदी, कुपवाड़ा में 42.08 फीसदी, उधमपुर में 51.66 फीसदी वोटिंग हुई है।

बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा- हिंसा मुक्त हुआ चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे खास बात ये रही कि यह चुनाव पूरी तरह से हिंसा से मुक्त रहा। 1990 के बाद यह पहला चुनाव है जब एक भी पत्थर नहीं फेंका गया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि तीसरे चरण में पहले से ज्यादा मतदान होगा। कश्मीर हिंसा को पीछे छोड़कर अब लोकतंत्र का आनंद ले रहा है।

जम्मू-कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष ने दूसरे दलों पर साधा निशाना

वहीं जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से बातचीत की कोई जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने दूसरे दलों पर हमले भी किये। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जबतक आतंकवादियों को भेजना और लोगों को मारना बंद नहीं करता। हमारे डॉक्टर्स और इंजीनियरों को मारना बंद नहीं करता। तबतक कोई बातचीत की जरूरत नहीं है। ये सभी राजनीतिक दल कश्मीरियों को बेवकूफ बनाते हैं। ये कल कहेंगे कि हमें चीन से बातचीत करनी चाहिये।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP के नेता CM योगी आदित्यनाथ के बयान से हुए आग बबूला, कहा- और कोई विकल्प नहीं- देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त टिप्पणियों से खफा बीजेपी नेता जहांजैब सिरवाल...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵