back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu-Kashmir Elections: J&K में BJP से अलग राह पर चली JDU, घोषणापत्र में पत्थरबाजों को रिहा करने का किया वादा

NDA की मुख्य सहयोगी पार्टी JDU ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में पत्थरबाजों के लिए नरम रुख अपनाया है। जबकि दूसरी तरफ BJP का इस मामले पर काफी सख्त रवैया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। NDA की मुख्य सहयोगी पार्टी JDU ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में पत्थरबाजों के लिए नरम रुख अपनाया है। जबकि दूसरी तरफ BJP का इस मामले पर काफी सख्त रवैया है। इससे साफ है कि BJP और JDU एक दूसरे के सहयोगी होने के बाद भी दोनों दलों के विचार अलग-अलग हैं। JDU ने कश्मीर में पत्थरबाजों और राजनीतिक कैदियों की रिहाई कराने का वादा किया है। JDU की राज्य इकाई ने केंद्र सरकार से पत्थरबाजों के मामलों की जांच कर उन्हें जेल से रिहा करने की अपील की है।

पत्थरबाजी मामलों की समीक्षा करने की मांग

JDU ने अपने घोषणापत्र में दावा किया है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सैकड़ों पत्थरबाजों के मामलों की समीक्षा करने और जेलों से उनकी रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की है। JDU ने अपने घोषणापत्र में मामलों को शांति और सुलह को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक कैदियों और पत्थरबाजों की रिहाई की सुविधा प्रदान करने की बात कही है। 

840 पत्थरबाज जेल में बंद हैं

JDU के प्रदेश अध्यक्ष जी.एम शाहीन का कहना है कि घाटी के 840 पत्थरबाज जेल में बंद हैं। इन पर मामले तब दर्ज किए गए थे जब नेशनल कॉन्फ्रेंस या पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि JDU ने इन लोगों की रिहाई का वादा किया है और इसके लिए केंद्र सरकार के साथ काम कर रही है। पार्टी ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए भी सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

JDU ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया

JDU ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया है कि वे युवाओं को पैसों के लिए गिरफ्तार कर रही थीं। इसी वजह से JDU को गृह मंत्रालय से पत्थरबाजों के मामलों की समीक्षा की मांग करनी पड़ी।

JDU ने पहले चरण के चुनाव के लिए 2 उम्मीदवार उतारे

JDU ने पहले चरण के चुनाव के लिए 2 उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होने वाला है। पार्टी का कहना है कि कई उम्मीदवार जो सिस्टम से नाराज थे, वे अब चुनाव के दूसरे चरण में भाग ले रहे हैं, जो 25 सितंबर को होगा।

परिवारों और पत्थरबाजों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी: BJP

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों के मुद्दे पर BJP और JDU का रुख एक-दूसरे से बिल्कुल ही अलग है। BJP का कहना है कि आतंकवादियों के परिवारों और पत्थरबाजों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी, जबकि JDU ने पत्थरबाजों के लिए काफी नरम रुख अपनाया है।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...