back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीतामढ़ी के JDU सांसद का विवादित बयान, बोले- यादव और मुस्लिमों का नहीं करेंगे काम

सीतामढ़ी के JDU सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि यादव और मुसलमान समाज के लोग किसी काम के लिए आना चाहते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय नाश्ता करके वापस चले जाएं। मैं उनका काम नहीं करूंगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में सीतामढ़ी सीट से जीत दर्ज करने वाले JDU के नवनिर्वाचित सांसद देवेशचंद्र ठाकुर सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में खुले मंच से यादव और मुसलमानों का काम नहीं करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यादव और मुसलमान समाज के लोग किसी काम के लिए आना चाहते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय नाश्ता करके वापस चले जाएं। मैं उनका काम नहीं करूंगा। 

कुशवाहा समाज पर क्यों नाराज हुए सांसद ?

इस दौरान वो कुशवाहा समाज पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कितना एनडीए वोट कटा इसका कोई उचित कारण नहीं है। कुशवाहा समाज का वोट कैसे कट गया जबकि वो एनडीए का वोट था। उन्होंने कहा कि क्या कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया कि लालू प्रसाद यादव को वोट करने लगा। वो भी इसलिए क्योंकि लालू यादव ने उनके समाज के 7 लोगों को टिकट दिया था। उन्होंने कहा कि सुरी और कलवार समाज पारंपरिक रूप से एनडीए का वोटर है, लेकिन उस समाज का भी आधा वोट कट गया।

अगर चुनाव जीत जाते तो उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्री होते- ठाकुर

उन्होंने कहा कि बीजेपी में डिप्टी सीएम कुशवाहा समाज से हैं। वहीं अगर उपेंद्र कुशवाहा भी काराकट से जीत गए होते तो वो आज केंद्रीय मंत्री होते। जेडीयू सांसद ने कहा कि अगर कुशवाहा समाज से 7 लोग सांसद बन भी गए होते तो क्या वो काम कराने उनके पास जाते? 

देवेशचंद्र ठाकुर ने यादव और मुस्लिमों को लेकर क्या कहा?

सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि उनके पास मुस्लिम समाज के लोग अपना काम कराने आए थे, लेकिन हमने ये कहकर मना कर दिया कि आप लालटेन को वोट दिए हैं तो काम कराने हमारे पास क्यों आए हैं? उन्होंने कहा कि जब आप नरेंद्र मोदी का चेहरा देखकर हमें वोट नहीं किए तो हम आपका चेहरा देखकर लालू प्रसाद का काम क्यों करें। JDU सांसद ने ये भी कहा कि हम यादव और मुसलमान समाज का काम नहीं करेंगे। क्योंकि उन्होंने हमें वोट नहीं दिया है। अगर वो किसी काम से हमारे दरवाजे पर आना चाहते हैं तो बेशक आएं। लेकिन चाय नाश्ता करके चलते बनें। हम आपका काम नहीं करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उदयभानु की गिरफ्तारी पर भड़के पप्पू यादव के बयान से गरमाई सियासत, बोले- गलगोटिया वालों…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एआई समिट में विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली की पटियाला...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵