back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Floor Test Result: बिहार में नीतीशे कुमार, फ्लोर टेस्ट में NDA पास, तेजस्वी का नहीं चला दांव

Bihar Floor Test Live Result:बिहार में एनडीए सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। जदयू, भाजपा और अन्य सहयोगी दलों ने नीतीश कुमार के समर्थन में वोट किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। बिहार में एनडीए सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। जदयू, भाजपा और अन्य सहयोगी दलों ने नीतीश कुमार के समर्थन में वोट किया। वहीं, महागठनबंधन की ओर से राजद, वामदल और कांग्रेस विधायकों ने वोटिंग की। दरअसल,

243 सीटें, बहुमत के लिए 122 MLA

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन या दल को 122 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। BJP के 78 और JDU के 45 विधायक हैं। दोनों दलों के विधायकों को मिलकर संख्या 123 होती है।

28 जनवरी को NDA ने बनाई थी सरकार

नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ मिलकर 28 जनवरी को सरकार बनाई थी। नीतीश ने नौवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ BJP के दो नेता विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस बार नीतीश कुमार बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। असल खेला तो अब शुरू हुआ है।

9 अगस्त 2022 से महागठबंधन के साथ थे नीतीश

नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन छोड़कर 9 अगस्त 2022 से महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे थे। फिर अचानक नीतीश ने अपने पुराने साथी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। उससे पहले नीतीश ने 2017 में महागठबंधन से खुद को अलग करके एनडीए के साथ सरकार बना ली थी। उससे पहले 2015 में जदयू ने महागठबंधन के मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। उस वक्त तेजस्वी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।

कब-कब सीएम बने नीतीश

पहली बार नीतीश ने मार्च, साल 2000 में पलटी मारी थी। दूसरी बार नवंबर, साल 2005 में पलड़ा बदला और मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार नवंबर, साल 2010 में पलटी मारी थी। चौथी बार फरवरी 2015 में सहयोगी दल का दामन छोड़कर सीएम बने। पांचवीं बार नवंबर 2015 में सीएम बने। छठी बार जुलाई, 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सातवीं बार नवंबर, साल 2020 में मुख्यंमत्री पद पर काबिज हुए। आठवीं बार अगस्त,2022 में महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई और सीएम बने। अब नौवीं बार 28 जनवरी, साल 2024 में एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...