back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड BJP ने 30 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, पार्टी के ही उम्मीदवारों के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव

झारखंड बीजेपी ने अपने 30 बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। ये सभी बागी नेता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय ही चुनाव मैदान में खड़े हो गए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने अपने 30 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। BJP ने झारखंड में अपने घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन करने वाले 30 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। झारखंड बीजेपी ने एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि झारखंड की अलग-अलग विधनासभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में चुनावी मैदान में उतरने वाले 30 बीजेपी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया है।

“30 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है”

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पार्टी से निकाले गए इन सभी 30 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। झारखंड BJP के मुखिया बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन करने वाले पार्टी के 30 नेताओं पर यह कार्रवाई की है। बीजेपी का कहना है कि इन नेताओं पर ये कार्रवाई पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाने को लेकर की गई है।

BJP से निकाले गए बागी नेताओं के नाम

झारखंड BJP द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी से निकाले गए इन 30 बागी नेताओं में चंद्रमा कुमारी पलामू से निर्दलीय चुनाव लड़ रही थी, लक्ष्मी देवी पलामू से , कुमकुम देवी हजारीबाग से, ,बलवंत सिंह लातेहार से, जूली यादव दुमका से, अरविंद सिंह खरसावां से, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग से, बटेश्वर मेहता हजारीबाग से, कर्नल संजय सिंह पलामू से, चितरंजन साव बोकारो से, हर्ष अजमेरा हजारीबाग से, मिसिर कुजूर गुमला से, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण से, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड से, मिस्त्री सोरेन पाकुड से, पुष्परंजन पलामू और राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। 

इसके अलावा रामदेव हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम से, रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण से, रामेश्वर उरांव लोहरदगा से, शिवचरण महतो पाकुड से, संतोष पासवान लातेहार से, शिवशंकर बड़ाइक खूंटी से, शिव शंकर सिंह जमशेदपुर से, उपेंद्र यादव गढ़वा से, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग से, विकास सिंह जमशेदपुर महानगर से, उमेश भारती चतरा से, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर से, विनोद सिंह पलामू विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। इन सबको बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...