back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड से पीएम मोदी को ललकारा, बेंगलुरु में आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के हजारीबाग से अपने चुनावी संबोधन में पीएम मोदी को ललकारा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेंगलुरु में आमने-सामने की बहस की चुनौती दे डाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने होकर बहस की बड़ी चुनौती दे डाली है। दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के हजारीबाग से अपने चुनावी संबोधन में पीएम मोदी को यह चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को BJP और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस के लिए चुनौती देते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसके लिए पीएम मोदी को बेंगलुरु आने के लिए कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि वह वहां आए और देखें कि हमने सारी गारंटियों को पूरा कियााहिए। 

“भाजपा सरकारों ने हमारी भाग्यलक्ष्मी स्कीम की नकल की है”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने ही महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता वाली स्कीम को लागू किया। लेकिन भाजपा सरकारों ने हमारी इस स्कीम की नकल की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के पास अपनी कोई भी ओरिजनल स्कीम नहीं है। कर्नाटक में हमारी सरकार भाग्यलक्ष्मी योजना लाई और इसके तहत महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए गए। अब मोदी सरकार हर जगह इसकी नकल कर रही है।

“मै बहस में पूरी जानकारी दूंगा” मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा किन मैने बेंगलुरु में कुछ बातें कहीं थी, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ जगहों पर जिक्र किया है। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उनको हमारी गारंटी पर विश्वास नहीं है, तो मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि वह बेंगलुरु आएं मैं उन्हें बताऊंगा कि हमने जो 5 गारंटी दी थी उनमे से कितने को लागू किया गया है। कितने लोगों तक उसका लाभ पहुंचाया और इसमें कितना खर्च किया गया है। हम सब कुछ बतायेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मैने आपके सामने जो भी हिसाब रखा है, मै उसकी पूरी जानकारी वहां दूंगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे बीच बहस ऐसी टेबल पर हो, वो इधर और मैं उधर, नहीं तो मैं ऊधर और वो इधर हों। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मै बहस में पूरी जानकारी दूंगा कि किसकी सरकार ने अच्छा काम किया, किसकी सरकार ने गारंटी पूरी की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵